JEE Main Result 2021 : जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जबकि मेंस का फाइनल रिजल्ट आज आने की उम्मीद

JEE Main Result 2021 Date : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से JEE Mains 2021 का फाइनल रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है, जबकि जेईई एडवांस 2021 के लिए jeeadv.ac.in पर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है।

JEE Main Result 2021 : जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जबकि मेंस का फाइनल रिजल्ट आज आने की उम्मीद
JEE Main Result 2021: जेईई एडवांस 2021 - रजिस्ट्रेशन शुरू

EE Mains 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा आज किए जाने की उम्मीद है। बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से JEE Mains 2021 का आयोजन कुल चार सत्रों में किया गया था। jee main 4th session result 2021 के लिए आंसर-की कुछ दिन पहले जारी की जा चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि jee mains 2021 Final result आज आ सकता है।

मुख्य बातें

  • जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है।
  • उम्मीदवार jeeadv.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • jee main 4th session result 2021 का रिजल्ट आज से कल तक में आने की उम्मीद है

 2.5 लाख होंगे शॉर्टलिस्ट

jee mains 2021 result आने के बाद जेईई एडवांस 2021 के लिए फोकस करने की जरूरत है। इस परीक्षा के लिए 2.5 लाख छात्रों का चयन किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in

JEE Advanced 2021 registration के लिए 13 सितंबर से शुरू आवेदन

JEE Advanced 2021 exam 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आज यानी 13 सितंबर से आवेदन की विंडो खुल गई है। उम्मीदवार जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि 19 तारीख को शाम 5 बजे तक एप्लीकेशन विंडो बंद कर दिया जाएगा। यहीं नहीं, फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 19 सितंबर शाम 5 बजे है। आवेदन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - Application Link for JEE (Advanced) 2021

आईआईटी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2021 निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा:

पेपर 1 का आयोजन 9 से 12

पेपर 2 का आयोजन 2:30 से 5:30

इस तारीख से मिलेंगे एडमिट कार्ड

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, JEE Advanced 2021 के लिए 25 सितंबर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।