साप्ताहिक राशिफल 6 जून 2022 से 12 जून 2022 तक : जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह

जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह, और क्या-क्या सावधानियां आपको बरतनी होंगी। आने वाला हफ्ता कुछ राशियों की किस्मत खोलने वाला है वहीं कुछ राशियों को धन लाभ होने वाला है। वहीं कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है। आने वाला सप्ताह आपका कैसा होने वाला है, और किन बातों का आपको ध्यान रखना है l……

साप्ताहिक राशिफल 6 जून 2022 से 12 जून 2022 तक : जानिए कैसा बीतेगा आपका आने वाला सप्ताह
साप्ताहिक राशिफल 6 जून 2022 से 12 जून 2022 तक

इस राशिफल में जून का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। इस सप्ताह कई राशि के लोगों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी l अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता लेकर आएगा l आइए जानते हैं जून के ये सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।….

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope) : मेष राशि के लोगों के इस सप्ताह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। ये मुलाकात आपके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस दौरान दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाभकारी होगा। बड़ों के अनुभवों और मार्गदर्शन से सीख लेने का प्रयास करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार की मुसीबत के समय सहायता करने से आप प्रशंसा के पात्र बन जाएंगे। मौसमी बुखार रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कार्यक्षेत्र में मरम्मत व रंग रोगन संबंधी कार्यों की योजना बनेगी। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विवाहेतर संबंधों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसे संबंधों से दूर रहकर अपनी गृहस्थी पर अधिक ध्यान दें।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के लिए ये अच्छा रहने वाला है। इस सप्ताह अपने अच्छे प्रदर्शन से विद्यार्थी अपने टीचर और सीनियर्स का दिल जीतने में सफल होंगे l लंबे समय बाद घर में किसी मेहमान का आगमन होगा खुशी होगी। अपनी किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से राहत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ व्यवहार ठीक रखें। पारिवारिक विवाद का निपटारा होगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाना आनंदमय होगा। आपके सोशल सर्कल में आप किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आमंत्रित होंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी तथा कार्य क्षेत्र में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने तथा रोमांटिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी व्यक्ति की सगाई या विवाह से संबंधित योजना भी बनेगी।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope) : इस सप्ताह मिथुन राशि के लोग अपने व्यवसाय की बढ़ोतरी के लिए विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्राएं अंत में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस सप्ताह आप भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खानपान का ख्याल रखें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इतना ही नहीं आपको अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, जो आपका मन पूरे सप्ताह तरोताजा रखेगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ प्राप्ति के लिए किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे तथा नई योजनाएं बनेंगी। रुके हुए काम भी निपटेंगे। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope) : कर्क राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह सामान्य रहेगा। वर्कप्लेस पर आपकी संगठित कार्यशैली और कुशलता से किए गए कार्यों का श्रेय आपको मिलेगा l पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। पिछले समय से अटक रहे कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बच्चों द्वारा कोई अप्रिय कार्य करने के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। ज्यादा प्रैक्टिकल होकर रिश्तो को ना देखें। लंबे समय से दोस्तों को समय न दे पाने पर बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आने के संकेत हैं। नौकरी में बॉस व अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope) : इस सप्ताह सिंह राशि के लोगों को लव लाइफ में अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आपकी इच्छा पूरी करने के लिए आपके परिवार वाले आपके समर्थन में खड़े होंगे। मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। उधार दिए हुए किसी पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। घर में भाइयों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। नए कार्यों की योजना बनाएंगे। सकारात्मक सोच से लाभ होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ने की संभावना है। धैर्य पूर्वक अपने अन्य कार्यों के प्रति समर्पित रहे। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope) : इस सप्ताह कन्या राशि के विद्यार्थी और पेशेवर जीवन में प्रोफेशनल्स के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्कप्लेस पर आपका अच्छा प्रदर्शन और कार्यकुशलता आपके सीनियर्स को लुभा लेगी। घर, दुकान, ऑफिस आदि की मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। इस सप्ताह कुछ करीबी लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। अधिक भावुक स्वभाव आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह काम का थोड़ा ज्यादा बोझ आप पर आ सकता है। पैसों के मामलों में आपका सोचा-समझा निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना देगा। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य करते समय सावधानी रखना अति आवश्यक है। क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope) : इस सप्ताह तुला राशि के लोगों के प्रेम संबंधों के विवाह में बदलने के संकेत हैं। आर्थिक तौर पर आप अपनी आमदनी में वृद्धि के लिए कई प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस सप्ताह ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाएं। क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होने वाले हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। गले में कुछ परेशानी हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वर्कप्लेस पर बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान भी आप कुशलता से निकालने में सफल होंगे। पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए समय उत्तम है। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न होने से दरार आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope) : इस सप्ताह आपके द्वारा दिए गए सुझाव वर्कप्लेस पर आपके सीनियर्स को प्रभावित करेंगे जिससे आपकी कंपनी को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके काम करने का जोश व जज्बा आपको गजब की सफलता देने वाला है। इसलिए मेहनत में कोई भी कमीं ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। इस दौरान अपनी प्रतिभा को निखारने की कोशिश करें। बिना वजह की किसी विवाद में ना पड़ें। कोई भी निवेश करने से पहले उसके नियमों को अच्छे से जान लें। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को भी टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा। परीक्षा में आए अच्छे परिणाम विद्यार्थियों को मनचाही नौकरी दिलाने में लाभदायक सिद्ध होंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope) : इस सप्ताह किसी की असहनशील बातें आपको विचलित कर सकती हैं। धनु राशि के लोगों के लिए पेशेवर जीवन में किसी नए प्रोजेक्ट को करने के लिए आपको कमर कस लेनी होगी। आप अपनी कार्य कुशलता तथा काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस हफ्ते आपका मनोबल बढ़ेगा। दूसरे लोगों की सहायता करते समय भेदभाव करने से बचेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा कर सकते हैं। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित ही नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। स्वास्थ्य बेहतर होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर काम करने से आपको जीवन में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope) : इस सप्ताह मकर राशि के लोगों को अपने परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी हर बात में आपका सहयोग करेंगे। इस सप्ताह आप पर थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कुछ विशिष्ट लोगों के साथ संपर्क स्थापित होने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है। नकारात्मक परिस्थितियों को अपनी सूझ-बूझ से निपटाने की कोशिश करें। व्यापार संबंधी यात्रा के बाद परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट पर अधिक पैसा ना लगाएं। बजट का अवश्य ध्यान रखें। नौकरी में बॉस व सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इस हफ्ते आपको लंबे समय के बाद पार्टनर के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। घर की गतिविधियों में जीवनसाथी का सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। तथा घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope) : इस सप्ताह कुंभ राशि के लोगों को इस सप्ताह उनकी लव लाइफ काफी उत्साहित करेगी। व्यावसायिक जीवन में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना आपके हित में होगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। एक खास मुकाम भी हासिल होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। युवा वर्ग अपने करियर की संभावनाओं पर ठीक से विचार करें। किसी भी काम में रिस्क लेने से बचें। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी। किसी के साथ साझेदारी करते समय नुकसान-फायदे की स्थितियों पर अवश्य विचार करें। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें। आवश्यकता के अनुसार निवेश का कोई नया विकल्प आपके सामने प्रस्तुत होने की संभावना है। पति-पत्नी में नजदीकियां बढ़ेगी। विवाह, सगाई जैसे कार्यों में व्यस्तता भी रहेगी।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope) : इस सप्ताह मीन राशिवालों के लिए आवश्यकता से ज्यादा आत्मविश्वास पेशेवर जीवन में नुकसानदेह साबित हो सकता है। अपने कार्यों के अलावा खुद को भी समय दें। अन्य लोगों के काम में बेवजह टांग अड़ाने से आपका ही नुकसान है। धन संबंधी कुछ कार्य संपन्न होंगे। मानसिक रूप से आप सुकून का अनुभव करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में भी व्यस्तता रह सकती हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। लापरवाही से कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान की संभावना है। इनकम टैक्स, सेल टैक्स जैसे कामों को कंप्लीट रखें। दोस्तों के साथ व्यवहार अच्छे होंगे। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी की बिगड़ती सेहत घर में तनाव का माहौल बनाए रख सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।