उत्तर-प्रदेश के लखनऊ सहित 40 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात

IMD का अलर्ट: 40 से ज़्यादा शहरों में भारी बारिश की चेतावनी - लखनऊ, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद का मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर-प्रदेश के लखनऊ सहित 40 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात
लखनऊ में भारी बारिश

लखनऊ : 16 अगस्त को यूपी के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों में 17 अगस्त तक बारिश जारी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
  • यूपी के 40 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी
  • लखनऊ सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
  • 17 अगस्त तक बारिश से तापमान में गिरावट संभव

यूपी में मानसून एक्टिव दौर में है। पूर्वी के कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। हालांकि कुछ जिलों में उमस बेहाल कर रही है। बात आज के मौसम की करें तो आज यानि 16 अगस्त को यूपी में मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और भारी वर्षा का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी सहित कई जिलों में उमस बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि  17 अगस्त तक पूरब से पश्चिम तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार सुबह मुरादाबाद में झमाझम बारिश हुई। इससे उमस से लोगों को राहत मिली।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा ने मौसम सुहाना कर दिया है लगभग 45 जिलों में दिन का पारा सामान्य से नीचे बना रहा। शनिवार को बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, महोबा और आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है।

इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत करीब 40 जिलों में भी तेज हवा के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य एवं पश्चिमी जिलों में बारिश का दौरा जारी रहेगा।