आशियाना पुलिस ने चैन स्नैचर को पकड़ा:आरोपी के खिलाफ धारा 392/411 के तहत अपराध दर्ज

लखनऊ। Ashiyana Crime News: आशियाना पुलिस की बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लखनऊ के थाना आशियाना पुलिस ने एक ऐसे चेन स्नैचर का खुलासा किया है जो कि महज 5 दिनों में दिया 2 अलग अलग चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम

आशियाना पुलिस ने चैन स्नैचर को पकड़ा:आरोपी के खिलाफ धारा 392/411 के तहत अपराध दर्ज
आशियाना पुलिस का गुडवर्क

लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन के संस्थापक/ सम्पादक विपिन शर्मा की माता जी आशियाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपने घर के गेट पर साफ सफाई कर रही थी वहाँ पहले से खड़े एक युवक ने नाटकीय तरीके से पता पूछने के बहाने विपिन शर्मा की माता जी के गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीनकर स्कूटी से फरार हो गया। श्री शर्मा ने स्थानीय पुलिस को अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री एस०बी० शिरडकर महोदय जनपद लखनऊ व पुलिस उप आयुक्त पूर्वी श्री प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी श्री अमित कुमावत के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह थाना आशियाना द्वारा उ0नि0 दीपक कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिस टीम में मुख्य रूप में 

1. प्र०नि० श्री छत्रपाल सिंह थाना आशियाना, लखनऊ।

2. उ0नि0 दीपक कुमार सिंह (प्र०चौकी बंगला बाजार) थाना आशियाना, लखनऊ।

3. उ०नि० अग्रचारी यादव थाना आशियाना, लखनऊ।

4. हे0का0 संदीप शर्मा थाना आशियाना, लखनऊ।

5. हे0का0 धर्मेन्द्र तिवारी थाना आशियाना, लखनऊ।

6. हे0का0 रामू यादव थाना पीजीआई, लखनऊ।

7. का0 शान्तेश्वर विश्वकर्मा थाना आशियाना, लखनऊ।

8. उ0नि0 श्री सतीश कुमार सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

9. उ0नि0 श्री प्रशान्त वर्मा सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

10. हे0का0 मनोज कुमार सिंह सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

11. हे0का0 परशुराम राय सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

12. हे0का0 रविन्द्र प्रताप सिंह तोमर सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

13. का0 हरि किशोर सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

14. का0 अजय तेवतिया सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

15. का0 विमल चन्द्र पाल सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

16. का0 सचिन तोमर सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

17. का0 हितेश सिंह सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ।

इण्डियन हेल्पलाइन के संस्थापक/ सम्पादक विपिन शर्मा की माता जी आशियाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपने घर के गेट पर साफ सफाई कर रही थी वहाँ पहले से खड़े एक युवक ने नाटकीय तरीके से पता पूछने के बहाने विपिन शर्मा की माता जी के गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीनकर स्कूटी से फरार हो गया। श्री शर्मा ने स्थानीय पुलिस को अज्ञात बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत की शिकायत पर पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया आशियाना क्षेत्र के सेक्टर आई में विपिन शर्मा अपनी माँ मीना शर्मा और परिवार संग रहते है । श्री शर्मा के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उनकी माता जी रोज की तरह घर के बाहर गेट पर सफाई कर रही थी और वह घर की बालकनी में बैठे थे तभी एक अंजान आदमी रोड के किनारे हैल्मेट लगाये खड़ा था। उसने माता जी से प्रमोद यादव का घर पूंछा और नाटकीय तरीके से फोन पर बात कराने के लिए उनकी माता जी के पास आया। फोन पर माता जी हैलो हैलो करती रही लेकिन उधर से कोई आवाज नहीं आया तो फोन उस व्यक्ति को थमा घर में जाने के लिए जैसी मुड़ी अंजान व्यक्ति ने गले पर झपट्टा मार सोने की चेन छीन लिए और स्कूटी पर बैठ भागने लगा यह नजारा देख बालकनी में बैठे विपिन शर्मा ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक स्कूटी सवार बदमाश फरार हो गया 

आशियाना पुलिस मय टीम तत्काल प्रभाव से कर्मठता से जुटकर आसपास लगे सीसी कैमरों में बदमाश की फुटेज खंगालने में जुटी तो कई सीसीटीवी कैमरों में बदमाश दिखा

आज दिनांक 17.06.2024 को उ0नि0 दीपक कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी 551-6/45 न्यू सरदारी खेड़ा थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष उपरोक्त को मुखबिरखास की सूचना पर गिरफ्तारी घटनास्थल देवीखेड़ा मोड़ से समय करीब 06.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है एवं अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी 551-6/45 न्यू सरदारी खेड़ा थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में लाया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना पीजीआई लखनऊ पर भी मु0अ0सं0 365/2024 धारा 392 भादवि पंजीकृत है, जिसका लूट का माल भी अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह उपरोक्त से बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।