अब तक औसत के आधार पर 21 साल में सबसे ज्यादा ठंड इस बार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम चरम पर

दिन का तापमान गत वर्षों से लगभग हर दिन कम ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अब तक औसत के आधार पर इस बार पिछले 21 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।

अब तक औसत के आधार पर 21 साल में सबसे ज्यादा ठंड इस बार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में सर्दी का सितम चरम पर
जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सर्दी जारी रहेगी

दिन का तापमान गत वर्षों से लगभग हर दिन कम ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अब तक औसत के आधार पर इस बार पिछले 21 वर्षों में सबसे ज्यादा ठंड हो रही है।

यह तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस है। कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार की सुबह कोहरा ज्यादा नहीं था, लेकिन शीतलहर की वजह से हालत खराब रहे। दोपहर 11 बजे के आसपास धूप निकलने से थोड़ी राहत महसूस हुई। हालांकि शाम होते-होते फिर से गलन परेशान करने लगी।

मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी 97 फीसदी रही और शाम को 84 फीसदी दर्ज की गई।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी कोहरा छा सकता है। इसकी वजह से गलन और ठिठुरन बनी रह सकती है।

इस बार का अधिकतम तापमान औसत 14.7 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इससे पहले सबसे कम 14.5 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान वर्ष 2003 में दर्ज किया गया था। इस बार का न्यूनतम तापमान औसत 7.2 डिग्री सेल्सियस है। वर्ष 2019 में इससे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस औसत तापमान रहा था। अभी तक बारिश शून्य है।