उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से भर्ती होंगे अग्निवीर : 19 अगस्त से 10 दिसंबर तक होगी रैली, बरेली जोन में लगेगा पहला कैंप

यूपी में जल्द अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। रक्षा मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। भर्ती के लिए प्रदेश में 5 जोन बनाए गए हैं। जोन के जरिए आसपास के जिले कवर होंगे। सबसे पहले बरेली जोन से भर्ती की शुरुआत होगी।

उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से भर्ती होंगे अग्निवीर : 19 अगस्त से 10 दिसंबर तक होगी रैली, बरेली जोन में लगेगा पहला कैंप
उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त से भर्ती होंगे अग्निवीर

उत्तर प्रदेश में जल्द अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। रक्षा मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। भर्ती के लिए प्रदेश में 5 जोन बनाए गए हैं। जोन के जरिए आसपास के जिले कवर होंगे। सबसे पहले बरेली जोन से भर्ती की शुरुआत होगी।

भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना द्वारा भर्ती कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सेना के प्रवक्ता शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अगस्त से दिसंबर के बीच ये रैलियां होंगी।

बरेली में राजपूत रेजिमेंट सेंटर में 19 अगस्त से भर्ती होगी शुरू : बरेली में राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर तक भर्ती होगी। यहां पर बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, संभल, फर्रुखाबाद, बलराम और बहराइच में भर्ती होगी।

मेरठ में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चौधरी चरण सिंह स्टेडियम मुजफ्फरनगर में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। यहां पर मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबु्द्धनगर, बिजनौर, बागपत, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, हापुड़, रामपुर और शामली जिले के युवा भर्ती देख सकेंगे।

लखनऊ आरओ हेडक्वार्टर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अरमारेना स्टेडियम कानपुर में भर्ती प्रक्रिया चलेगी। यहां पर लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, गोंडा, औरेया और कन्नौज के युवा शामिल हो सकेंगे।

अमेठी जोन की भर्ती 16 नवंबर से छह दिसंबर 2022 को हेलीपैड मैदान, मिलिट्री स्टेशन फैजाबाद में होगी। यहां पर सुल्तानपुर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, महाराजगंज, बस्ती, खुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, संतकबीर नगर, प्रयागराज और अमेठी की भर्ती होगी।

वाराणसी जोन की भर्ती 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक रणबांकुरे स्टेडियम वाराणसी में होगी। यहां पर वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र के युवा भाग ले सकेंगे।

25 फीसदी जवान सेना में रहेंगे बहाल : कोरोना के चलते देश में 2 साल से सेना की कोई भर्ती नहीं निकली है। ऐसे में भारत सरकार ने 2022 के लिए अग्निपथ योजना में उम्र की सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया है। इस योजना के तहत 17.5 साल से 21 साल के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाएगा। हालांकि, ये भर्ती 4 साल के लिए होगी। 75% लोगों की नौकरी 4 साल बाद खत्म हो जाएगी। हालांकि, बाकी 25% लोगों को आगे भी सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा।