लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप : पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और निकट भविष्य में पुणे में होने जा रही नेशनल प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

लखनऊ में हुई  राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप : पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

लखनऊ : 13 जून हाल ही में लखनऊ में हुई  राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में पदक विजेता चैंपियन ऑफ चैंपियंस कराटे एकेडमी के पदक विजेता खिलाड़ियो ने सोमवार को प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन व युवा भाजपा नेता नीरज सिंह (सांसद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र) से मुलाकात की।

दोनों महानुभावों ने इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और निकट भविष्य में पुणे में होने जा रही नेशनल प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर भाजपा नेता पारुल सिंह व पार्षद मिथिलेश, वीरेश सिंह, संज्ञा शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।                                                                                                                                                               

पदक विजेता इस प्रकार हैं:-

सीनियर मेल टीम काता में अंकित चौरसिया दो स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक : वीरू रसाली, विवेक सिंह,  स्नेहा मौर्य, भाविनी शर्मा, पद्माक्षी वर्मा, अंजलि दुबे, ज्योति रसाली, खुशी यादव, जूनियर एकल काता अवध बिहारी, जूनियर एकल काता पीर मोहम्मद स्वर्ण पदक। प्रशिक्षक संतोष कुमार , सह प्रशिक्षक धीरज कुमार

पल्लव शर्मा 
सीनियर पत्रकार