एक मां ने अपनी मासूम बेटी की धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी, हुई मौत

लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, चांदा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मासूम की मां प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

एक मां ने अपनी मासूम बेटी की धारदार चाकू से गला काटकर हत्या कर दी, हुई मौत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ - सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेकनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे एक मासूम का उसकी मां ने बेरहमी से गला काट दिया। गंभीर रूप से जख्मी मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। परिजनों ने लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोइरीपुर निवासी शिव पूजन ओझा की पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2010 में विवेकनगर (सुल्तानपुर) निवासी विजय पांडेय के साथ हुई थी। प्रियंका - विजय से एक बेटी परिधि (09) है। विजय की करीब एक साल पहले मौत हो गई। प्रियंका की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बहरा निवासी संतोष दुबे से हो गई। संतोष मुंबई में रोजगार करते हैं। करीब छः माह पहले परिधि संग प्रियंका कोइरीपुर आ गई।

शिव पूजन ओझा के मुताबिक तभी से मां-बेटी दोनों उनके ही घर रह रहे हैं। प्रियंका की मानसिक हालत भी इस दौरान ठीक नहीं है। उसका इलाज इलाहाबाद के अस्पताल से चल रहा है। मंगलवार की सुबह प्रियंका सब्जी काट रही थी। इस दौरान अचानक उसने चाकू से पास में मौजूद परिधि का गला काट दिया।

खून से लथपथ परिधि को लेकर परिजन पहले चांदा सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिव पूजन के मुताबिक रास्ते मे ही एम्बुलेंस में परिधि की नाक से खून बहता देख कर उन्होंने कर्मचारी को बताया। एम्बुलेंस पर तैनात कर्मी परिधि और उसके परिजन को लंभुआ सीएचसी पर छोड़कर चले गए। उधर, चिकित्सक ने परिधि को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम ने बताया कि लंभुआ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, चांदा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मासूम की मां प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।