कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार का भी नाम, मध्य प्रदेश के नेताओं को जगह नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार, धीरज गुर्जर और आरपीएन सिंह का नाम है। सूची में मध्य प्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक में जगह नहीं दी गई है।

कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार का भी नाम, मध्य प्रदेश के नेताओं को जगह नहीं
यूपी चुनाव कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 30 सदस्य शामिल हैं। खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची में जी-23 टीम के नाराज नेताओं के दो सदस्य भी शामिल हैं।

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, हार्दिक पटेल, कन्हैया कुमार, धीरज गुर्जर और आरपीएन सिंह का नाम है। सूची में मध्य प्रदेश के नेताओं को स्टार प्रचारक में जगह नहीं दी गई है।

जी-23 के गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर : स्टार प्रचारक की सूची में यूपी के पूर्व प्रभारी गुलाम नबी आजाद, उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इन दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिख पार्टी में खलबली मचा दी थी।

मध्य प्रदेश नेताओं को नहीं दी गई जगह : यूपी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी जैसे नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं दी गई।

कौन-कौन है स्टार प्रचारकों में शामिल : कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आराधना मिश्रा मोना कांग्रेस विधानमंडल दल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुर्जर रोहित चौधरी और तौकीर आलम शामिल हैं।