हेमशंकर जेठमल साहू को ओश यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा

समाजसेवा में योगदान के लिए हेमशंकर साहू को मिला इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड

हेमशंकर जेठमल साहू को ओश यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट और अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा
समाजसेवा में योगदान के लिए मिला इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड

नई दिल्ली। 1 मई 2025 : किर्गिस्तान की प्रतिष्ठित ओश स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित भव्य अंतरराष्ट्रीय एलुमनाई मीट एवं सम्मान समारोह में रायपुर के समाजसेवी हेमशंकर जेठमल साहू को दो प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए गए। उन्हें सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किर्गिज़ रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, साथ ही डॉक्टरेट ऑफ सोशल सर्विस की उपाधि से नवाजा गया।

इस गरिमामय समारोह में भारत और विदेशों की कई महान हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने चिकित्सा, साहित्य, कानून, संगीत, डिजिटल फोरेंसिक, सामाजिक सेवा, मानवाधिकार, परामर्श, और सांस्कृतिक गतिविधियों जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

कार्यक्रम का आयोजन लता फाउंडेशन द्वारा किया गया, और इसमें ओश स्टेट यूनिवर्सिटी की अंतरराष्ट्रीय टीम, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, और देशभर से आए विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। हेमशंकर जेठमल साहू का यह सम्मान समाज सेवा में उनके अथक प्रयासों और समर्पण का प्रतीक है, जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ और देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।