होटल सिलबैट मे मंगलमान अभियान से जुड़े सभी मंगल सेवको एवं नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

पूजित मूर्तियों के ससम्मान विसर्जन को मंगलमान संग नगर निगम तैयार डॉ रामकुमार तिवारी ने मंगलमान सेवको एवं श्रीमान नगर आयुक्त जी के साथ हुई पूर्व की चर्चाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी का स्वप्न आस्था संरक्षण के साथ पर्यावरण अनुकूल विसर्जन का है पुरानी मूर्तियों के विसर्जन केंद्रों से प्रतिमाओं को ले जाने के लिए नगर आयुक्त से गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया है जिसे उन्होंने सहृदय स्वीकार किया

होटल सिलबैट मे मंगलमान अभियान से जुड़े सभी मंगल सेवको एवं नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
होटल सिलबैट मे मंगलमान अभियान

लखनऊ। आज 10 नवंबर 2023 को नेशनल डिग्री कॉलेज के सामने सिलबैट होटल राणा प्रताप मार्ग मे मंगलमान अभियान से जुड़े सभी मंगल सेवको एवं नगर निगम अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई इसमें पुरानी देवी देवताओं की मूर्तियों को ससम्मान पर्यावरण अनुकूल विसर्जन करने की व्यवस्था हेतु मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी को मंगलमान ई-विसर्जन अभियान के विषय में बताया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक डॉ रामकुमार तिवारी ने मंगलमान सेवको एवं श्रीमान नगर आयुक्त जी के साथ हुई पूर्व की चर्चाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सभी का स्वप्न आस्था संरक्षण के साथ पर्यावरण अनुकूल विसर्जन का है हम मंगल सेवक इस कार्य को कर रहे हैं नगर निगम के साथ आने से प्रभाव अत्यधिक सुंदर हो जाएगा।

शहर में 151 मंगालमान केंद्र बनाए गए है जहां पुरानी मूर्तियों को विसर्जन के लिए जमा किया जा सकता है। इनकी जानकारी 9415755950 पर अपना नाम व पता व्हात्सप्प कर मनवाया जा सकता है।

केंद्रों से प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए नगर निगम से गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया गया है जिसे नगर आयुक्त ने सहृदय स्वीकार किया। नगर आयुक्त ने कहा कि कहा यह एक सामाजिक बहुत बढ़िया काम है इसमें हमारे नगर निगम का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और चिन्हित स्थानों पर समय-समय पर गाड़ी भेज कर साफ सफाई व पुरानी मूर्तियों को उठाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से अवर नगर आयुक्त को नोडल बनाया गया है। इसके साथ ही जागरूकता हेतु होर्डिंग और डिस्प्ले भी लगाये जायेगे।

 मंगलमान अभियान के अध्यक्ष श्री गणेश ताम्रकार जी ने नगर आयुक्त और अवर नगर आयुक्त को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

व्यापारी नेता संदीप बंसल ने व्यापारियों को आह्वान किया कि अपने प्रतिष्ठानों में पूजित प्रतिमाओं को भी सम्मान सहित विसर्जन करे। साथ ही बाजारों में भी मंगालमान केंद्र बनाए जहां पर लोग अपनी मूर्तियों को जमा कर सके। उन्होंने अभियान को सफल बना कर लखनऊ को एक आदर्श विसर्जन का मॉडल बनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अनेको संस्थाओं की भागीदारी हो रही है। व्यापर मंडल भी इससे जुड़ कर गौरवान्वित है।

प्रत्येक जोन से 5-5 कार्यकर्त्ता जोनल अधिकारियो के साथ समन्यवय बनाएंगे।

इस अवसर पर अनेको मंगल एवं मंगलमान केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।