उप्र में 900 रुपए के करीब पहुंचा घरेलू गैस सिलेंडर : लखनऊ में 897.50 रुपए हुआ सिलेंडर, अभी तक 872.50 रुपए में मिल रहा था, जनवरी से अब तक163.50 रुपए रेट बढ़ा

अभी तक यह गैस 872.50 रुपए में मिल रहा है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है

उप्र में 900 रुपए के करीब पहुंचा घरेलू गैस सिलेंडर : लखनऊ में 897.50 रुपए हुआ सिलेंडर, अभी तक 872.50 रुपए में मिल रहा था,  जनवरी से अब तक163.50 रुपए रेट बढ़ा
फिर महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, लखनऊ में 897.50 रुपए तक पहुंचा रेट।

पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकारी तेल कंपनियों ने एक और बोझ डाल दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा कर दिया गया है। इसके बाद लखनऊ में इंडियन गैस सर्विस सेंटर पर 14.2 kg वाला गैस 897.50 रुपए का हो गया है। अभी तक यह गैस 872.50 रुपए में मिल रहा है। पहले से ही पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। इससे पहले इंडियन ऑयल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट भी बढ़ाए थे। उस समय 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपए बढ़ाया गया था।

एक जुलाई के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़े है। 2021 के आठ महीनों में अब तक गैस सिलेंडर के दाम 163.50 रुपए बढ़े है। दिसंबर में लखनऊ में गैस सिलेंडर का रेट 734 रुपए था लेकिन अब वह 900 रुपए के करीब पहुंचने वाला है।

फरवरी में तीन बार रेट बढ़ा था : सबसे ज्यादा रेट फरवरी में बढ़ा था। उस समय 4, 15 और 25 फरवरी को सिलेंडर के दाम बढ़े थे। उसके बाद एक मार्च , फिर एक मई और एक जुलाई को रेट बढ़ाया गया था। इस दौरान बस अप्रैल के महीने में एक बार 10 रुपए की कमी की गई थी। आंकड़ों में सात साल में रेट दोगुना बढ़ा है। कमर्शियल का रेट एक अगस्त को बढ़ाया गया था। तब 73.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई थी।

कांग्रेस ने कहा जनता विरोधी फैसला : कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने इसको जनता विरोधी फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर हम पहले से विरोध कर रहे है। महंगाई के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। बताया कि बीजेपी की सरकार पूरी तरह से जनता विरोधी है। उसके अलावा हमेशा बड़ी कंपनियोंको मुनाफा देने की तैयारी रहती है ।