शाहजहांपुर जेल में कैदियों की हुनरमंद उड़ान: लोक अदालत में प्रदर्शनी, खरीद सकते हैं अनोखे उत्पाद!
शाहजहांपुर जेल के कैदी अब हुनरमंद कारीगर बन रहे हैं! राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में उनकी बनाई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगेगी। बैग, पेंटिंग्स, रेडीमेड कपड़े, भगवान की पोशाक, गमले, पौधे, नमकीन और कई अनोखे उत्पाद आम जनता खरीद सकेगी। यह पहल कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए की जा रही है।
-
हस्तनिर्मित उत्पादों की न्यायालय परिसर में प्रदर्शनी आज
-
शाहजहांपुर जेल के बंदियों के हुनर का होगा प्रदर्शन
लखनऊ/शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर कल (शनिवार) को जनपद न्यायालय परिसर में शाहजहांपुर जेल में बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की एक प्रदर्शनी आम जनता के लिए लगाई जा रही है।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि प्रदर्शनी में बंदियों के तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के बैग, पेंटिंग्स, भगवान जी की पोशाक ,आसन, बच्चों के रेडीमेड कपड़े ,महिलाओं के कपड़े ,नमकीन तथा अन्य खाद्य वस्तुएं एवं विभिन्न साइज के खाली गमले एवं पौधे सहित गमले प्रदर्शित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि शाहजहांपुर जेल में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उन्हें अपराध की दुनिया से तौवा कर समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए कौशल आधारित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम कराकर उन्हें दैनिक उपयोग में आने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएं उत्पादित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है और वह भी प्रशिक्षण इस प्रकार का दिया जाता है जिसमें कि कार्य शुरू करने के लिए अधिक धन की आवश्यकता नहीं होती ।इस प्रकार के कार्यों में गमला बनाने का कार्य, नर्सरी तैयार करने का कार्य ,टेलरिंग का कार्य, इलेक्ट्रिशियन का कार्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम की मरम्मत का कार्य ,जरी जरदोजी का कार्य एवं अन्य कुटीर उद्योग से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामानों को तैयार करने का कार्य सिखाया जाता है।
माननीय न्यायिक अधिकारियों के अलावा जनपद न्यायालय के अन्य अधिकारियों कर्मचारी अधिवक्ता गणों एवं न्यायालय परिसर में आए हुए जनपद की आम जनता प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा जरूरत की चीजों का क्रय भी कर सकते हैं।


