ऐसे मनाया जंगल में जश्न : रिश्तेदारों को पार्टी देनी थी, इसलिए मार दी नीलगाय, जंगल में नीलगाय को काटकर पकाने वाला गिरफ्तार

फॉरेस्ट टीम को हैरत उस समय हुई जब शिकारी बोला कि उसके बेटे का बर्थडे था। उसे रिश्तेदारों को पार्टी देनी थी। इसलिए नीलगाय का शिकार किया और जंगल में जश्न मना रहे थे। वहीं फॉरेस्ट पुलिस के द्वारा शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ऐसे मनाया जंगल में जश्न :  रिश्तेदारों को पार्टी देनी थी, इसलिए मार दी नीलगाय, जंगल में नीलगाय को काटकर पकाने वाला गिरफ्तार
जंगल में नीलगाय को काटकर पकाने वाला गिरफ्तार

ग्वालियर के जंगल में शिकारियों के दल को जश्न मनाते हुए वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। वन विभाग की टीम को देखकर शिकारी भाग गए, लेकिन एक मुख्य शिकारी उनके हत्थे चढ़ गया है। मौके पर एक बड़े से भगौने में 10 किलो देशी घी में नीलगाय का गोश्त पकता मिला है।फॉरेस्ट पुलिस ने मौके से भगौने, पका हुआ गोश्त, दो कुल्हाड़ी के अलावा नीलगाय के चार टांग भी जब्त की है।

फॉरेस्ट टीम को हैरत उस समय हुई जब शिकारी बोला कि उसके बेटे का बर्थडे था। उसे रिश्तेदारों को पार्टी देनी थी। इसलिए नीलगाय का शिकार किया और जंगल में जश्न मना रहे थे। वहीं फॉरेस्ट पुलिस के द्वारा शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पूरा मामला : ग्वालियर शिवपुरी ग्वालियर हाइवे पर छोड़ा वनचौकी की फॉरेस्ट पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि पनिहार के जंगल में कुछ शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर उसकी दावत उड़ा रहे हैं। तभी फॉरेस्ट टीम ने जंगल में पनिहार से लगे इलाके में सर्चिंग कीं। काफी दूर से मसालों की महक को कैच करते-करते वन विभाग की जंगल किनारे पहुंची। यहां आग की भट्‌टी पर बड़ा था भगौना चढ़ा हुआ था। जिसमें गोश्त पक रहा था। जैसे ही फॉरेस्ट पुलिस को देखा तो वहां शिकारियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद भी पुलिस ने मुख्य शिकारी को पकड़ लिया। जिसकी पहचान काले खान निवासी पनिहार के रूप में हुई है। जंगल में काले खा वन्य प्राणी नीलगाय के गोश्त से सब्जी बना रहा था जिस वा फॉरेस्ट पुलिस ने शिकारी काले खां को गिरफ्तार कर लिया शिकारी के घर की तलाशी लेने के दौरान नीलगाय का शिकार कर उसे मारने वाली कुल्हाड़ी और उसके गोश्त सहित बनी हुई सब्जी को जब्त कर लिया है। फॉरेस्ट पुलिस को पूछताछ में काले खान ने बताया कि उसके घर में बच्चे का जन्मदिन था जिसे लेकर उसने जंगल में जाकर नीलगाय का शिकार किया था और लोगों को उसकी दावत उड़ाने के लिए नौता दिया था। फिलहाल फॉरेस्ट पुलिस ने शिकारी काले खान के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फॉरेस्ट पुलिस  : इस मामले में जंगल में जंगली जानवर का शिकार कर दावत उड़ा रहे शिकारी को फॉरेस्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिकारी को फॉरेस्ट पुलिस ने धारधार हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वन्य प्राणी नीलगाय का शिकारी ने शिकार किया था। फॉरेस्ट पुलिस ने शिकारी को रंगे हाथों गोश्त के साथ पकड़ा है। आरोपी शिकारी से पूछताछ की जा रही है।