Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें दो दिन पहले बुखार आया था l सिंह दो हफ्ते पहले 26 सितंबर को 89 साल के हुए।

Delhi : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती
डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को AIIMS भर्ती कराया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बुधवार (13 अक्टूबर) को दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर नीतीश नायक की देख रेख में उनका इलाज चल रहा है। सिंह दो हफ्ते पहले 26 सितंबर को 89 साल के हुए। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह लगातार सीने में दर्द महसूस कर रहे थे। मनमोहन सिंह की जांच के लिए AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसको एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया नेतृत्व करेंगे।

मुख्य बातें

  • डॉक्टरों की सलाह पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को AIIMS भर्ती कराया गया है।
  • इसी साल अप्रैल में वे कोरोना से संक्रमित भी हुए थे।
  • डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

एक सूत्र ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉक्टरों की देख - रेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और AIIMS में कुछ दिनों तक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना की वैक्सीन की दो खुराक ली थी।

पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी l

मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।