Upcoming Web Series & Movies : दशहरा पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा इंतजाम, 'रश्मि रॉकेट' से लेकर 'सरदार ऊधम' तक, OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेबसीरीज
Upcoming web series and Films on Dussehra 2021 : इस बार दशहरा यानि 15 अक्टूबर को ओटीटी पर कई फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। मेकर्स ने दशहरा पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा इंतजाम किया है।
Upcoming web series and Films on Dussehra 2021: इस बार दशहरा यानि 15 अक्टूबर को ओटीटी पर कई फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। मेकर्स ने दशहरा पर एंटरटेनमेंट का तगड़ा इंतजाम किया है। ओटीटी पर 15 अक्टूबर को एक से एक शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं जो आपके वीकेंड को खास बना देंगे। आइये नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, MX Player, जी5 सहित अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेबसीरीज पर एक नजर डालते हैं।
रश्मि रॉकेट (Zee5)
|
जी5 पर 15 अक्टूबर को तापसी पन्नू, अभिषेक बनर्जी प्रियांशु पेनयुली, सुप्रिया पाठक और मनोज जोशी स्टारर रश्मि रॉकेट रिलीज हो रही है। आकर्ष खुराना निर्देशित यह फिल्म में जेंडर टेस्टिंग के मुद्दे को उठाती है।
सनक (Disney Plus Hotstar)
|
दशहरा के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सनक- होप अंडर सीज रिलीज हो रही है। विद्युत जाम्वाल और रुक्मिणी मैत्रा स्टारर ये फिल्म एक अस्पताल में स्थापित होस्टेज ड्रामा है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नेहा धूपिया भी अहम रोल में हैं।
तब्बर (Sony Liv App) : पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शोरी और कंवलजीत सिंह स्टारर तब्बर वेबसीरीज सोनी लिव पर आ रही है। यह एक फैमिली थ्रिलर है जिसका निर्देशन अजीत पास सिंह ने किया है।
लिटिल थिंग्स 4 (Netflix) : नेटफ्लिक्स पर लिटिल थिंग्स का चौथा सीजन भी 15 अक्टूबर को ही स्ट्रीम हो रहा है। मिथिला पालकर और ध्रुव सहगल इस वेबसीरीज में लीड रोल निभाएंगे। निर्देशन अजय भूयान और रुचिर अरुण ने किया है।
सनक (MX PLayer)
|
दशहरे के अगले दिन यानि 16 अक्टूबर को एमएक्स प्लेयर पर वेब थ्रिलर वेब सीरीज सनक- एक जुनून आ रही है। रोहित रॉय और ऐंद्रिता रे के लीड रोल वाली इस वेबसीरीज का निर्देशन कृष्णा भट्ट ने किया है, जबकि निर्माता महेश भट्ट और विक्रम भट्ट हैं।
सरदार ऊधम (Amazon Prime)
|
16 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म सरदार ऊधम रिलीज हो रही है। शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं।