साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 सितंबर: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

इस सप्ताह, मेष, सिंह, मिथुन,कन्या राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय एवं क्रियाशील रहेगा। वृष, धनु, कुंभ राशियों के लिए थोड़ा समय तनावपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है।

साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 सितंबर: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?
साप्ताहिक राशिफल 05 से 11 सितंबर

साप्ताहिक राशिफल 06 से 12 सितंबर : इस सप्ताह, मेष, सिंह, मिथुन,कन्या राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय एवं क्रियाशील रहेगा। इस सप्ताह, मेष, सिंह, मिथुन,कन्या राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय एवं क्रियाशील रहेगा। वृष, धनु, कुंभ राशियों के लिए थोड़ा समय तनावपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। तुला व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जात‍क जॉब में प्रगति करेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

मेष- सूर्य व मंगल पंचम हैं। एकादश गुरु मंगल करेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। सिंह व मीन राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। इस सप्ताह इस राशि के जातक जो भी कार्य अपने हाथ में लेगें। उस कार्य को बड़ी सक्रियता से पूरा करने का प्रयास करेगें। जमीन जायजाद या अचल प्रापर्टी खरीदने का योग है। जातक की आर्थिक परिस्थितियाँ भी पटरी पर आ सकती है। कार्यों को सही दिशा देने और उसे पटरी पर लाने के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य मंगलवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। गाय को प्रतिदिन भोजन दें। हनुमान जी की पूजा और सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

वृष- राशि स्वामी शुक्र पंचम होकर शिक्षा व संतान को लाभ देगा। इस सप्ताह जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने वाला है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक पर दबाव बना सकते है। अनावश्यक प्रकार की स्थितियाँ जातक को बीच-बीच में तनाव दे सकती है लेकिन जातक का मन उत्साहित बना रहेगा। किसी तरह के जोखिम से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। गृह निर्माण की योजना बन सकती है। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। छात्रों के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। शुक्रवार को चावल का दान करें। स्वास्थ्य पर निगरानी बनायें रखें नहीं तो वायरसजनित बीमारियाँ परेशान कर सकती है। अपाहिजों को दान करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ इस राशि से चतुर्थ हैं। चन्द्रमा व मंगल मंगलवार के बाद शुभ रहेंगे। गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। कार्य व्यापार में निरन्तरता एवं गतिशीलता बनी रहेगी। व्यापार आदि की दृष्टि से बहुत उत्तम सप्ताह है। बाजार में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है शुक्रवार से शनिवार तक धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार के बाद जॉब में प्रोमोशन के भी रास्ते बनेंगे। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। चन्द्रमा के सिंह में जाने के बाद मंगल सूर्य व चन्द्रमा मंगलवार को कोई बड़ा कार्य कराएंगे। घूमने फिरने का अवसर भी मिलेगा लेकिन परिस्थितियाँ जातक के पक्ष में अनुकूल बनी रहेगी।

कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। गुरु अष्टम है। शनि सप्तम व राहु दशम है। सप्ताह के प्रारम्भ में स्थितियां अनुकूल बनी रहेगी। कार्यों को बड़े मनोयोग से जातक गति प्रदान करता रहेगा लेकिन सप्ताह के मध्य में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थितियाँ बनी रहेगी और जातक थोड़ा मानसिक दबाव में आ सकता है लेकिन सप्ताह के अन्त आते-आते सकारात्मक स्थितियाँ बनने लगेगीं और जातक के कई कार्य पटरी पर आने लगेगें। आप व्यवसाय में कुछ नए कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान शिव की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। सोमवार को चावल का दान करें। सफेद रंग शुभ है। गाय को भोजन देते रहें। शिव जी की पूजा एवं आराधना से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

सिंह- मंगल व सूर्य इसी राशि में हैं। चन्द्रमा भी सोमवार के बाद इसी राशि में रहेंगे। गुरु सप्तम व्यवसाय में लाभप्रद है। इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। जातक यदि अपने क्रोध पर थोड़ा नियन्त्रण रख लें तो कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य अपने पक्ष में करने में सफल हो सकते है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। ग्रह योग एवं परिस्थितियाँ जातक के पक्ष में है। इसलिए सही दिशा में जातक यदि निर्णय लेगा तो विशेष उन्नति का योग बनेगा सूर्य व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है। अन्न दान करते रहें। सूर्य उपासना प्रत्येक कार्यों में लाभप्रद है। सूर्य को जल दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें तो बड़ी उपलब्धि मिलने का योग बन सकता है।

कन्या- राशि स्वामी बुध शुक्र के साथ इसी राशि में है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल होगा। जहाँ एक तरफ व्यापार आदि विशेष उन्नति की ओर अग्रसर होगें वहीं दूसरी तरफ सुख-सुविधाओं की भी वृद्धि होगी। कार्य व्यापार की दिशा में विस्तार होगा। व्यवसाय में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। शुक्रवार व शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मंगल व सूर्य द्वादश हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।जातक की रुझान कला संगीत के प्रति हो सकती है।घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

तुला- राशि स्वामी शुक्र व बुध एकसाथ राशि से द्वादश धन व ऐश्वर्य प्रदान करेंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल होगा। जहाँ एक तरफ व्यापार आदि विशेष उन्नति की ओर अग्रसर होगें वहीं दूसरी तरफ सुख-सुविधाओं की भी वृद्धि होगी। कार्य व्यापार की दिशा में विस्तार होगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें और जातक भी प्रसन्नता महसूस करेगा। शुक्र व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में गुरुवार से शनिवार तक विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी दें। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल व सूर्य इस राशि से दशम हैं। रविवार को चन्द्रमा कर्क में है। इस राशि के जातक उत्साहित रहेगें। लेकिन बीच-बीच में विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी तनाव दे सकते है। इसलिए सक्रिय बने रहें। सुख-सुविधा की दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सतर्कता बनायें रखें नहीं तो प्रतिस्पर्धी जातक पर बिना कारण दबाव बना सकते है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग सुदुर यात्रा कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। पारिवारिक विवाद संभावित है। मंगल व गुरु का प्रभाव आपके आत्मबल को बनाए रखेगा। चन्द्रमा मंगल व सूर्य सोमवार के बाद राजनीतिज्ञों को लाभ देंगे। बाजार की दृष्टि से जातक यदि सूझ-बूझ से पैसा लगायेगा तो बाजार में आर्थिक स्थिति सही बनाने में सफल हो सकता है।

धनु - राशि स्वामी गुरु का तृतीय व सोमवार के बाद चन्द्रमा का नवम गोचर मंगलमय है। घरेलू परेशानियाँ एवं जिम्मेदारियाँ बढ़ी रहेगीं। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। परिवार में स्वास्थ्य संबंधित थोड़ा परेशानी का दौर चल सकता है। संतान की भी चिंता बनी रह सकती है। जिनका स्वास्थ्य खराब है इस सप्ताह कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। गुरुवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। गुरु व सूर्य गोचर से लाभ है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। लेकिन सूझ-बूझ से पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियाँ बनी रहेगी। निरन्तर कर्म करें। यदि कोई विषम परिस्थति बनती है। ईश्वर पर छोड़ दें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर- राशि स्वामी शनि का इस राशि में व बुध का नवम गोचर मंगलमय है। प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व शुक्र अनुकूल हैं। सप्ताह के मध्य से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं और कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। निरन्तर सक्रिय बने रहें। जातक यदि निर्माण कार्यों से जुड़ा होगा। तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है बाजार में पैसा लगाना लाभप्रद हो सकता है। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन शिव भगवान की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। जॉब में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

कुम्भ- राशि स्वामी शनि द्वादश व गुरु इसी राशि में मंगलमय फल देंगे। इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जातक पर पड़ने वाले दबाव में कमी आयेगी। कुछ महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर भी आयेगें। जातक यद्यपि विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी मानसिक तनाव दे सकते है। सोमवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें। जातक यदि शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें और गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करें तो स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

मीन- राशि स्वामी गुरु द्वादश धार्मिक कार्य करवाएंगे। मंगलवार को जॉब में कार्यस्थल पर बेवजह के विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातक सावधानी बनायें रखें। अपनी लोकप्रियता को एवं साख को बचायें रखने का प्रयास करें नहीं तो विरोधी जातक के व्यक्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर सकते है। सोच-समझकर कार्य करें और निरन्तर क्रियाशील बने रहें। व्यवसाय की दृष्टि से भी सोच-समझकर निर्णय लेने वाला सप्ताह है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सूर्य व मंगल पंचम शिक्षा व संतान को लाभ देंगे। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। जातक पर पड़ने वाले दबाव पर कमी आयेगी।