आगरा मंडल के 15 कॉलेज डिबार:आगरा के 10 कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्र, मथुरा के चार मैनपुरी का भी एक कॉलेज डिबार सूची में शामिल

केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 163 कॉलेजों की सूची जारी की गई है। इस सूची में उन कॉलेजों के नाम है, जिन्हें 2022 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सूची में आगरा के 10 कॉलेज हैं।

आगरा मंडल के 15 कॉलेज डिबार:आगरा के 10 कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्र, मथुरा के चार मैनपुरी का भी एक कॉलेज डिबार सूची में शामिल
आगरा के 10 कॉलेज नहीं बनेंगे केंद्र, मथुरा के चार मैनपुरी कॉलेज भी डिबार लिस्ट में शामिल

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डिबार कॉलेजों की सूची जारी कर दी है। इसमें आगरा मंडल के 15 कॉलेजों को शमिल किया गया है। सूची में 10 कॉलेज आगरा के हैं, जबकि चार मथुरा और एक मैनपुरी का कॉलेज है।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेश के 163 कॉलेजों की सूची जारी की गई है। इस सूची में उन कॉलेजों के नाम है, जिन्हें 2022 की परीक्षा में केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सूची में आगरा के 10 कॉलेज हैं। नौ कॉलेजों को 2027 तो एक कॉलेज को 2023 तक डिबार किया गया है। इन कॉलेजों को वर्ष 2017 की परीक्षा में अर्हता के बिना व्यक्तिगत परीक्षा के छात्रों के परीक्षा फार्म अग्रसारित करने के लिए परीक्षा समिति द्वारा डिबार किया गया है। वहीं, मैनपुरी के कॉलेज को 2024 तक के लिए डिबार किया गया है। मथुरा के चार कालेज भी इस सूची में 2022 तक डिबार हैं। इसके अलावा एटा के भी पांच कॉलेज डिबार किए गए हैं।

ये कॉलेज हुए डिबार

  1. राजकीय उ.मा. विद्यालय जगनेर आगरा
  2. रोहत इंटर कॉलेज आगरा
  3. नानिगराम उ.मा विद्यालय दुल्हारा सैंया आगरा
  4. संत श्रीआसाराम बापू इंटर कॉलेज शमसाबाद
  5. एमएम शैरी कॉलेज आगरा
  6. किसान उ.मा विद्यालय बमरौली कटारा
  7. डीएवी इंटर कॉलेज मोतीकटरा आगरा
  8. एसएमएओ इंटर कॉलेज आगरा
  9. रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागारौल आगरा
  10. शंकरलाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा आगरा
  11. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर मैनपुरी
  12. सेठ प्रेम सुखदास जनता इंटर कॉलेज मथुरा
  13. पं. मधुसूदन इंटर कॉलेज गोकुल मथुरा
  14. श्रीमती सावित्री देवी इंटर कॉलेज मथुरा
  15. हरिया इंटर कॉलेज मथुरा