अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 से अधिक घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकलवाकर उपचार के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 से अधिक घायल
अलीगढ़ रोड एक्सीडेंट में फ्लाईओवर से गिरी बस, मौत और कई घायल

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

शुक्रवार तड़के 4:30 बजे रोडवेज बस फर्रुखाबाद से 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस थाना रोरावर क्षेत्र में ऐलाना फैक्टरी के निकट एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, तो अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकलवाकर उपचार के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।