पीलीभीत में वृद्ध महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बेटे ने बहन पर लगाया हत्या का आरोप।

घटना पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर गांव की है। जहां मंगलवार सुबह 60 साल की सोमवती का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बेटे महेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत में वृद्ध महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप : पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बेटे ने बहन पर लगाया हत्या का आरोप।
बेटे ने बहन पर लगाया हत्या का आरोप।

पीलीभीत में वृद्ध महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के बेटे ने अपनी मां की हत्या के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा : घटना पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर गांव की है। जहां मंगलवार सुबह 60 साल की सोमवती का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बेटे महेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के वक्त घर में अकेली थी महिला : परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात महिला घर में अकेली थी। महिला का इकलौता बेटा महेंद्र अपने परिवार के साथ भरण पोषण करने के लिए नदी किनारे डेरा डालकर रहता है। बेटे महेंद्र को मां के फांसी लगाई जाने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई थी।

बेटे का आरोप बहन से विवाद के चलते हुई हत्या : महिला सोमवती के बेटे महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन आशा और भांजे नरवीर का पैसों के लेनदेन को लेकर मां से विवाद चल रहा है। जिसके चलते कई बार पूर्व में भी वो लोग मां पर तमाम आरोप लगा चुके हैं। अक्सर दोनों के बीच तनातनी रहती है। महेंद्र ने पुराने विवाद के चलते अपनी बहन और भांजे पर मां की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मामले पर बोले थाना अध्यक्ष : घटना पर जानकारी देते हुए बरखेड़ा थाना अध्यक्ष केके वर्मा ने बताया कि महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।