दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे में इंटरचेंज पर तेज रफ्तार कार 65 फुट ऊंचाई से नीचे गिरी, कार में सवार 3 महिलाओं समेत 6 लोग घायल

एक्सप्रेस वे के किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए कार ने कई पलटी खाई। और 65 फीट ऊंचाई से कार नीचे खेत में जा गिरी। कार में सवार महिलाओं की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे में इंटरचेंज पर तेज रफ्तार कार 65 फुट ऊंचाई से नीचे गिरी, कार में सवार 3 महिलाओं समेत 6 लोग घायल
परतापुर में जिस जगह यह हादसा हुआ है यहां से खेत करीब 65 फीट नीचे है।

दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज शुक्रवार दोपहर को तेज रफ्तार कार फिल्मी स्टाइल में इंटरचेंज से नीचे गिर गई। एक्सप्रेस वे के किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए कार ने कई पलटी खाई। और 65 फीट ऊंचाई से कार नीचे खेत में जा गिरी। कार में सवार महिलाओं की चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

दिल्ली के हर्ष विहार निवासी सूर्य प्रसाद शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेरठ में गगोल रोड स्थित गुरुद्वारे में जा रहे थे। सफेद रंग की इग्निस कार को खुद सूर्य प्रसाद चला रहे थे। कार में इनकी 8 साल की बेटी राधिका के अलावा सूरज, रेखा, मीणा और कल्पना मौजूद थी। शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे जैसे ही कार दिल्ली - मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर में इंटरचेंज पर पहुंची तभी तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक में टक्कर मारी, और उसके बाद कार रेलिंग को तोड़ते हुए इंटरचेंज से नीचे जा गिरी। बच्ची राधिका, उसके पिता सूर्य प्रसाद, सूरज व तीनों महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई और किसी तरह घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर नजीर अली भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को सुभारती में भर्ती कराया है। 2 महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।

65 फीट ऊंचाई से गिरी कार : दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर परतापुर में जो इंटरचेंज बनाया गया है यहां सबसे अधिक ऊंचाई है। इंटरचेंज पर घुमव भी है, और जैसे ही यहां चालक वाहनों को मोड़ते हैं तभी तेज रफ्तार वाहन रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर जाते हैं। एक माह में तीसरी बार कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी है। परतापुर में जिस जगह यह हादसा हुआ है यहां से खेत करीब 65 फीट नीचे है।