वाराणसी में शराब दुकानों के लाइसेंस होंगे ब्लैक लिस्ट : दुकानें और बार की संख्या 58 से अधिक, नगर निगम का लाइसेंस शुल्क न जमा करने पर कसा जा रहा शिकंजा, नोटिस जारी

जाएगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी को आदेशित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संचालकों को चिन्हित किया जाए जो कई बार नोटिस के बाद भी नगर निगम को लाइसेंस शुल्क नहीं जमा कर रहे हैं। उन्हें अंतिम बार सूचित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी में शराब दुकानों के लाइसेंस होंगे ब्लैक लिस्ट : दुकानें और बार की संख्या 58 से अधिक, नगर निगम का लाइसेंस शुल्क न जमा करने पर कसा जा रहा शिकंजा, नोटिस जारी
वाराणसी नगर निगम का लाइसेंस शुल्क जमा नहीं करने पर शिकंजा कसा जा रहा है

वाराणसी शहर में चल रहीं शराब की दुकानें और बार को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर निगम का लाइसेंस शुल्क न जमा करने के कारण उनपर शिकंजा कसा जा रहा है। निगम उन्हें ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी को आदेशित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संचालकों को चिन्हित किया जाए जो कई बार नोटिस के बाद भी नगर निगम को लाइसेंस शुल्क नहीं जमा कर रहे हैं। उन्हें अंतिम बार सूचित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

दुकानें और बार की संख्या 58 से अधिक : मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने कहा कि नगर में शराब की दुकानें व बार की संख्या 58 से अधिक होगी। अधिकतर ने अब तक लाइसेंस शुल्क नगर निगम को नहीं जमा किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सूची बनाई जा रही है। पहले जिलाधिकारी को संदर्भित पत्र लिखकर अनुरोध किया जाएगा कि नए वित्तीय वर्ष में उन्हें रिन्युअल नहीं किया जाए, इसके साथ ही शासन के अलावा आबकारी विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। नगर निगम ऐसे संचालकों को ब्लैक लिस्टेड करेगा।

घाटे की दुकान के चलते नहीं करा रहे रिन्युअल : विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो शहर की कई ऐसी शराब की दुकान और बार है जो घाटे की हैं। इसके चलते दुकान के मालिक उसका रिन्युअल नहीं करा रहे हैं, जबकि विभाग और निगम का दबाव बढ़ता जा रहा है।