स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में योजनाओं को बेहतरीन ढंग से किया प्रदर्शित: जलशक्ति मंत्री

महाकुंभ में सराहनीय काम करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को किया सम्मानित जल से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जल समाधान पोर्टल का किया शुभारंभ

स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी में योजनाओं को बेहतरीन ढंग से किया प्रदर्शित: जलशक्ति मंत्री
जल जीवन मिशन

लखनऊ। महाकुंभ-2025 के दौरान जल जीवन मिशन द्वारा लगाए गई स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले विभागीय और एजेंसियों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। 

इस मौके पर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 साल का कार्यकाल को महाकुंभ के आयोजन से नापा जा सकता है कि 66 करोड़ लोग इस आयोजन में आए। किसी को कोई तकलीफ नहीं हुई। इससे पता चलता है कि यूपी में कानून का राज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हर घर तक नल योजना के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। रोड कनेक्टिविटी में शानदार काम हुआ है। स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं को बहुत की खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। 

112 कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

स्वच्छ सुजल गांव में बेहतरीन काम के लिए जिन 112 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र प्रदानकर सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सर्टिफिकेट भी दिया गया। स्वच्छ सुजल गांव की पूरी टीम को लीड करने वाले राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ सलाहकार राधा कृष्ण त्रिपाठी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ये कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि स्वच्छ सुजल गांव प्रदर्शनी पूरे महाकुंभ में चर्चा का विषय बनी रही। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।