कन्नौज में 2 बच्चों को जहर देकर मां ने लगाई फांसी : महिला का शव का फांसी पर लटक रहा था दोनों बच्चे जमीन पर मरे पड़े थे

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ तिर्वा दीपक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कन्नौज में 2 बच्चों को जहर देकर मां ने लगाई फांसी : महिला का शव का फांसी पर लटक रहा था दोनों बच्चे जमीन पर मरे पड़े थे
कन्नौज में 2 बच्चों को जहर देकर मां ने लगाई फांसी

कन्नौज में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह यहां पर एक मां ने 2 बच्चों को जहर देने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर खेत पर गया था। वापस लौटा तो बहू का शव का फांसी पर लटक रहा था और दोनों बच्चे जमीन पर मरे पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

मामला थाना ठठिया क्षेत्र के खलगपुरवा गांव का है। यहां रहने वाली विनीता (26) पत्नी गोविंद का शव बुधवार सुबह फांसी पर लटकता मिला। जबकि औक (2 माह) और बउआ (3) का शव जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ तिर्वा दीपक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति गया था बहन को दवा दिलाने : मृतका के ससुर रामसेवक ने बताया कि बेटा गोविंद बहन को दवा दिलाने बुधवार को कानपुर गया था। वह सुबह खेत पर गया था। खेत पर जाने के बाद घटना की जानकारी हो सकी। ग्रामीणों में चर्चा है कि विनीता ने पहले बच्चों को जहर दिया फिर फांसी लगातर आत्महत्या कर ली। बताया कि कुछ दिन पहले विनीता का पति गोविंद से झगड़ा हुआ था।