बिहार के रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के पिलर में 24 घंटे से पुल के पिलर में फंसा है बच्चा, SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी

रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के पिलर में फंसे लड़के के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। वो लड़का पिछले 24 घंटे से पिलर और दीवार के बीच में फंसा हुआ था। लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। आखिर में उसके रोने की आवाज ने एक महिला को उस तक पहुंचा दिया।

बिहार के रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के पिलर  में 24 घंटे से पुल के पिलर में फंसा है बच्चा, SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी
SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी

रोहतास : रोहतास में गुरुवार की सुबह से ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। ये रेस्क्यू ऑपरेशन उस लड़के को बचाने के लिए किया जा रहा है, जो सोन नदी पर बने पुल के पिलर और दीवार के बीच में फंसा हुआ है। उस तक खाना पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि रेस्क्यू टीम उस तक पाइप से पानी पहुंचा रही है। कोशिश है कि पिलर के एक हिस्से को काट दिया जाए, जिससे लड़के को निकलने का रास्ता मिल जाए। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम को ये कामयाबी नहीं मिल पाई थी। इसके बावजूद SDRF की टीम ने मौके पर पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई।

ताजा जानकारी के मुताबिक रंजन नाम का ये लड़का पुल से गुजर रहा था। इसी बीच उसने एक कबूतर को पिलर पर बैठा देखा। वो चुपचाप पुल से नीचे उतर कर पिलर पर आ गया। इसके बाद उसने कबूतर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन कबूतर पिलर और दीवार के बीच में घुस गया। लड़का भी उसके पीछे-पीछे वहीं चला गया। लेकिन अंदर जाते ही लड़का अटक गया। कुल मिलाकर कबूतर पकड़ने के चक्कर में लड़का पिलर और दीवार के बीच जा फंसा।

24 घंटे से फंसा था लड़का, महिला ने सुनी आवाज तो चला पता : पुल के पिलर और दीवार के बीच में फंसा 12 साल का रंजन पिछले दो दिन से घर से लापता था। वो मानसिक रूप से बीमार है। पता चला है कि वो 24 घंटे पहले यानि बुधवार की दोपहर को ही पुल के पिलर और दीवार के बीच फंस गया था। लेकिन किसी को पता नहीं चल पाया। वो रात भर और सुबह में वहीं फंसा रहा। इसके बाद सुबह में एक महिला उधर से गुजर रही थी। माहौल भी शांत था तो उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने जब वहां झांक कर देखा तो लड़के को फंसा देख उसके होश उड़ गए। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोग जुटे और 24 घंटे के बाद लड़के के बारे में लोगों को जानकारी हो पाई।