अक्टूबर माह 2021 व्रत और त्योहारों से भरा : नवरात्रि से दशहरा और करवाचौथ तक, अक्टूबर में मनाए जाएंगे यह व्रत और त्योहार

अक्तूबर का महीना आरंभ होने वाला है l अक्टूबर 2021 में इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी, महानवमी, दशहरा और करवाचौथ जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर में आने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्योहार किस दिन-तारीख को पड़ रहे हैं

अक्टूबर माह 2021 व्रत और त्योहारों से भरा : नवरात्रि से दशहरा और करवाचौथ तक, अक्टूबर में मनाए जाएंगे यह व्रत और त्योहार
अक्टूबर महीने में मनाए जाएंगे हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत और त्योहार।

अक्टूबर के महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने में पवित्र नवरात्रि भी हैं तो वहीं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा भी इसी महीने में मनाया जाएगा. पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत भी इसी माह में है l इस वर्ष अक्टूबर के महीने में सनातन धर्म के कई प्रमुख त्यौहार मनाए जाएंगे और व्रत रखे जाएंगे। अक्टूबर 2021 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की लिस्ट में इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। यहां जानें अक्टूबर के महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं।

मुख्य बातें

  • अक्टूबर महीने में मनाए जाएंगे हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत और त्योहार।
  • अक्टूबर के महीने में पड़ने वाली है शरद नवरात्रि।
  • इसी महीने में सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवाचौथ का व्रत।

दशमी श्राद्ध: 01 अक्टूबर 2021 : फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है जिसका समापन 06 अक्टूबर को है। इसी बीच, 01 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध की तिथि है।फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है जिसका समापन 06 अक्टूबर को है। इसी बीच, 01 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध की तिथि है।

जिस व्यक्ति का निधन महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ था उनका श्राद्ध दशमी श्राद्ध पर करने से लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इंदिरा एकादशी 02 अक्टूबर 2021 : पितृ पक्ष के बीच पड़ने वाली इंदिरा एकादशी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई। इस दिन पितरों के नाम किए गए पुण्य से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। जो व्यक्ति इस एकादशी पर व्रत रखता है उसे बैकुण्ठ प्राप्त होता है।

इंदिरा एकादशी व्रत के प्रभाव से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को मरने के बाद बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है l

प्रदोष व्रत  04 अक्टूबर 2021 : भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत हर महीने कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मासिक शिवरात्रि 05 अक्टूबर 2021 : मासिक शिवरात्रि का व्रत महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा श्रद्धा पूर्वक करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। फिलहाल पितृ पक्ष चल रहा है जिसका समापन 06 अक्टूबर को है। इसी बीच, 01 अक्टूबर को दशमी श्राद्ध की तिथि है।

मासिक शिवरात्रि : इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा श्रद्धा पूर्वक करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सर्वपितृ अमावस्या 06 अक्टूबर 2021 : अक्टूबर को पितृ पक्ष समाप्त हो जाएगा। सर्वपितृ अमावस्या पर उन पितरों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी पुण्यतिथि अज्ञात होती है।

शारदीय नवरात्रि 07 अक्टूबर 2021

इस वर्ष 07 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है जो 15 अक्टूबर को समाप्त होगी। 07 अक्टूबर को कलश स्थापना होगा।

विनायक गणेश चतुर्थी 09 अक्टूबर 2021 : हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को पड़ रही है।

दुर्गा अष्टमी 13 अक्टूबर 2021 

13 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पड़ रही है जिसे दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है।

महानवमी: 14 अक्टूबर 2021 : महानवमी तिथि सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। महानवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन कन्या पूजन करवाया जाता है।

विजय दशमी, दशहरा 15 अक्टूबर 2021 : इस वर्ष 15 अक्टूबर को विजयदशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। भगवान राम द्वारा रावण का वध करने के बाद से इस‌ तिथि को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

पापाकुंशा एकादशी 16 अक्टूबर 2021 : इस वर्ष पापाकुंशा एकादशी 16 अक्टूबर 2021 के दिन पड़ने वाली है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता  है।

शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा 19 अक्टूबर 2021 : शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है। इस दिन लोग रात में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखते हैं और दूसरे दिन उसका सेवन करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से स्वास्थ्य बना रहता है।

करवा चौथ  24 अक्टूबर 2021 

करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुरक्षा तथा सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं।

अहोई अष्टमी 28 अक्टूबर 2021 : अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के 04 दिन बाद और दीपावली से 08 दिन पहले रखा जाता है। इस वर्ष अहोई अष्टमी 28 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी । माताएं इस दिन अपनी संतान की दीर्घायु के लिए पूजा करती हैं।