"लखनऊ में 'मंगलमान' का गौरव समारोह: समाजसेवा के नायकों का भव्य सम्मान"
लखनऊ के कृष्णा नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल और अन्य गणमान्य अतिथियों ने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में 40 से अधिक समाजसेवियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया और 403वें ई-भंडारे का आयोजन भी हुआ। मंगलमान अभियान लखनऊ की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने और पर्यावरण अनुकूल समाज निर्माण के लिए समर्पित है।
मंगल सेवकों का अभिनन्दन
लखनऊ। 31 दिसंबर मंगलमान अभियान के तहत कृष्णा नगर स्थित मंगलमान कार्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 40 से अधिक समाजसेवकों और संस्थानों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने समाजसेवा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, "ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आते हैं।" भूतपूर्व राज्य मंत्री नानक चंद लखमानी ने समाज सेवा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह व्यक्ति और समाज, दोनों के लिए लाभकारी है।

मंगलमान अभियान के संयोजक प्रो. रामकुमार तिवारी ने अभियान की गतिविधियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "मंगलमान लखनऊवासियों को बड़े मंगल की परंपरा से जोड़ने और पर्यावरण अनुकूल अभियानों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
सम्मानित व्यक्तियों में श्री नवल सोनी, सीताराम कुशवाहा, रमेश चंद्र बेरी, दिनेश बेरी, नरेंद्र ग्रोवर, विजय त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडे, नवीन त्रिवेदी, तेजस्वी गोस्वामी, आलोक गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, मुक्तिनाथ सिंह, राम सिंह लोधी, ज्ञान श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, विवेक गुप्ता, पी पी निगम, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, राजीव अग्रवाल, संजय शुक्ला, एशिका मनु, डॉक्टर कीर्ति नेहा, सूर्य मणि अवस्थी, रवि भूषण पाठक, विवेक राव चौधरी, ओम प्रकाश चौरसिया, राहुल सरोज, उमेश चांदना, धर्मेंद्र अवस्थी, शुभम वर्मा, श्रीमती रेवती, नेहा रस्तोगी, प्रफुल्ल राय, डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, रूपेश जी, प्रशांत दीक्षित, श्री मनोज मिश्रा, चेतन जी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर 403वें ई भंडारे का आयोजन भी किया गया।
समारोह के दौरान 403वें ई-भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंगलमान अभियान का उद्देश्य सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देना, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ना, और शिक्षा को संस्कारयुक्त बनाना है।
|


