नवावगंज : भारी बारिश से सीएम की जनसभा रद्द : सैकड़ों वाहनों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी ने लोगों का धन्यावाद किया

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर एमपी आर्य ने रामलीला मैदान में आऐ सैकड़ों वाहनों से हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की निरस्त होने की सूचना दी। कार्यक्रम निरस्त होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा का वातावरण देखा गया।

नवावगंज : भारी बारिश से सीएम की जनसभा रद्द : सैकड़ों वाहनों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी ने लोगों का धन्यावाद किया
भारी बारिश से सीएम की जनसभा रद्द।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर एमपी आर्य के समर्थन में स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातः 11:00 जनसभा को संबोधित करना था। परंतु प्रातः 7:30 बजे से लगातार भारी बारिश होने के कारण अंततः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली निरस्त करने की घोषणा करनी पड़ी।

भारी बारिश से सीएम की जनसभा रद्द : भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर एमपी आर्य ने रामलीला मैदान में आऐ सैकड़ों वाहनों से हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की निरस्त होने की सूचना दी। कार्यक्रम निरस्त होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा का वातावरण देखा गया। वापसी पर कार्यकर्ताओं के आए वाहनों से बाईपास पर काफी देर तक जाम लगा रहा।

सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने जनसभा स्थल पहुंचे योगी के दीवानों का स्वागत भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर एमपी आर्य ने किया। अपने संबोधन के दौरान डॉ आर्य ने समर्थकों को बताया कि मौसम खराब होने के चलते सीएम का कार्यक्रम निरस्त किया गया है। आप सभी स्वयं को बारिश से बचाते हुए घर पहुंचे और पार्टी के लिए कार्य करें। सैकड़ों वाहनों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता नवाबगंज में होने वाली सीएम योगी की जनसभा में गांव देहात से सैकड़ों की संख्या में वाहन सवाई स्थल पर पहुंचे लेकिन निरंतर होती बारिश के चलते सभी अपने वाहनों में कैद होकर रह गए।