साप्ताहिक राशिफल 3 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक : कैसे बीतेंगे ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल

साल 2022 का पहला सप्ताह 3 से 9 जनवरी तक रहेगा। इस सप्ताह में विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस सप्ताह ग्रह, नक्षत्र और वार के योग से कई शुभ योग आएंगे। 9 जनवरी को सर्वार्थसिद्धि योग और 4 जनवरी का त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग इस सप्ताह रहेगा। इसके अलावा व्यतिपात नाम का अशुभ योग 6 जनवरी को रहेगा। सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु राशि में,गुरु धनु में,शनि बुध मकर तथा राहु वृष व मंगल अपनी राशि वृश्चिक में है।

साप्ताहिक राशिफल 3 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक : कैसे बीतेंगे ये 7 दिन, पढ़ें संपूर्ण राशिफल
इस सप्ताह चंद्रमा धनु से मीन तक का चक्र पूरा करेगा। ग्रह और नक्षत्रों की बदलती स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह बनेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह …..
इस सप्ताह सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु राशि को धन प्रदान करेंगे। कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सूर्य व शुक्र के साथ धनु राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह चंद्रमा धनु से मीन तक का चक्र पूरा करेगा। ग्रह और नक्षत्रों की बदलती स्थिति के कारण और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह बनेंगे। आगे जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह …..

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries weekly Horoscope) यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए कोई विशेष नहीं है। इस सप्ताह आय तो प्राप्त होगी किंतु परेशानियां कम नहीं हो पाएंगी। मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा। मंगलवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है।दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। काम के साथ-साथ परिवारिक सदस्यों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus weekly Horoscope) यह सप्ताह मिश्रित फल लेकर आएगा। आय संबंधी व्यवधान होंगे और अज्ञात भय चिंता बनी रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर आशंकित बने रहेंगे। पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है। ऑफिस मे सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini weekly Horoscope) राशि पर चंद्र की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा। अटके धन की प्राप्ति होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें। बुधवार के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।  रुपए-पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer weekly horoscope) कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं है। इस हफ्ते चिंताएं अधिक होंगी,  शत्रु कार्य बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। योजनाएं खराब हो सकती हैं और गुप्त रहस्य उजागर हो सकते हैं l किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी मिलेगी। इस वीक के बाद गुरु का अष्टम भाव में गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। वाहन से संबंधित कुछ दिक्कत आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील होना संभव है। पति-पत्नी के बीच औपचारिक टकराव रह सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo weekly Horoscope) इस सप्ताह पंचम भाव में चंद्रमा के होने से सब कुछ अच्छा रहने की संभावना है। गुप्त शत्रुओं की चालें  निरर्थक होंगी एवं आपकी ताकत में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को चन्द्रमा का धनु फिर दो दिन बाद मकर गोचर  विशेष लाभान्वित कर सकता है।नए काम की शुरुआत के लिए ये सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान कामों में ही ध्यान दें। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। तथा सभी सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध और गहरे होंगे। अपने खानपान को व्यवस्थित रखें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo weekly horoscope) इस सप्ताह राशि में चतुर्थ भाव में चंद्र के होने से कार्य की गति मंद बनी रहेगी, साथ ही उत्साह में कमी रहेगी। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। इस सप्ताह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं। चन्द्रमा का धनु व गुरु का कुंभ में  गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्ति स्थान परिवर्तन हेतु अभी कोई प्रयास ना करें। पति-पत्नी का आपस में स्नेह व मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra weekly Horoscope) यह सप्‍ताह ठीक रहने वाला है। इस सप्‍ताह समस्याओं का निदान होगा एवं नए कार्य करने को मिल सकते हैं, इतना ही नहीं आमदनी में भी सुधार होगा। घर में मेहमानों के आगमन से सबको प्रसन्नता होगी। धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। मंगल का  प्रभाव  विशेष लाभ प्रदान करेंगे।  भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। इस समय धन संबंधी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio weekly Horoscope) यह सप्ताह अच्‍छा रहेगा। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप  आक्रामक भी हो सकते हैं। इस सप्ताह क्रोध की अधिकता रहेगी, मगर आपके कार्य समय पर होते जाएंगे। प्रमोशन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सूर्य व मंगल उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की सराहना होगी। युवा वर्ग भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। पारिवारिक अव्यवस्था को लेकर मन चिंतित रह सकता है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों के भी विवाह में परिणित होने के अवसर बन रहे हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius weekly Horoscope) सप्ताह का आरंभ जोरदार होगा, आय बेहतर बनेगी, लेकिन अनावश्यक शंकाएं बनी रहेंगी। प्रतिष्ठित लोग से मेलजोल होगा और उनका सहयोग प्राप्त होगा एवं आपके सभी कार्य समय पर होंगे।mकहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति हो सकती हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें।  सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। धन संबंधी लेनदेन के मामले की वजह से कुछ रिश्तों में खटास आने की आशंका है। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn weekly Horoscope) इस सप्ताह आपको मानसिक परेशानी रहेगी। कार्य में विलंब एवं आय की कमी हो सकती है, साथ ही  व्यय भी अधिक होंगे। अन्य लोगों का व्यवहार विचलित करने वाला हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। संतान के कारण परेशानी हो सकती है। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इसी राशि में फिर गुरुवार के बाद कुम्भ में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। काम के बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। पति-पत्नी एक दूसरे को अहमियत देंगे, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius weekly Horoscope) इस सप्ताह राशि में एकादश भाव में चंद्र होने से कई समय से आ रही समस्याओं का अंत होगा एवं कार्य में नए अनुबंध हो सकते हैं। यात्राएं सफल होंगी एवं कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने का योग है। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का कुम्भ गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। किसी प्रकार की भी यात्रा आदि का प्रोग्राम ना बनाएं। बीमा, इनकम टैक्स आदि से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces weekly Horoscope) इस सप्ताह दशम भाव में  चंद्र के होने से भाग्य का साथ मिलेगा एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। स्वयं से ज्यादा दूसरों की चिंता रहेगी। आपके लिए संकोच करना हानिकारक रहेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। चन्द्रमा मंगलवार के बाद मकर का शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह बुधवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी।  किसी निकट संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से संबंधों में टकराव आ सकता है। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। किसी ऑफिशियल यात्रा का भी आर्डर मिल सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।