भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता तालिबान

तालिबान जैसा आतंकी संगठन भारत में आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इसका कारण है भारत की मजबूत मोदी सरकार और सर्वशक्तिमान भारतीय सेना। जिसका मुकाबला करने की हिम्मत विश्व के किसी देश में नहीं है। तो तालिबान की बिसात ही क्या जो भारत की तरफ कुदृष्टि डाल दे।

भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता तालिबान
भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता तालिबान

अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा करके अपनी सरकार बना ली है। तालिबानी लड़ाकों के आगे अफगानी सेना ने अपने हथियार डाल दिए। अफगानी राष्ट्रपति तो इतना डर गए कि अपना देश ही छोड़कर भाग गए।

तालिबान का शासन आने के बाद एक बार फिर से वहां बर्बर शरिया कानून का डर आम लोगों में फैलने लगा। जिसके कारण वहां के शांतिप्रिय और बुद्धिजीवी लोग देश छोड़कर भागने लगे। काबुल एअरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने के लिए कतार में खड़े हैं। इसमें से कई लोग मारे जा चुके हैं ।

अफगानिस्तान में मची इस आपाधापी और मारकाट के बीच एक संशय सबके मन में बार-बार आ रहा है कि क्या आतंकी संगठन तालिबान पड़ोसी देश भारत में आतंक फैलायेगा। वो भी तब जब पाकिस्तान जैसा देश तालिबान को पूरा समर्थन कर रहा है।

इसका उत्तर ना है। तालिबान जैसा आतंकी संगठन भारत में आंख उठाकर भी देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। इसका कारण है भारत की मजबूत मोदी सरकार और सर्वशक्तिमान भारतीय सेना। जिसका मुकाबला करने की हिम्मत विश्व के किसी देश में नहीं है। तो तालिबान की बिसात ही क्या जो भारत की तरफ कुदृष्टि डाल दे।

पिछले दिनों पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बंकरों और आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया था। तालिबान का क्या हश्र होगा सोचा जा सकता है।

जरा भारतीय सेना की ताकत पर एक नजर डाल लेते हैं

थल सेना -  भारत की थल सेना विश्व की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। इसमें लगभग 12 लाख सक्रिय सैनिक हैं जो देश की सुरक्षा करते हैं। साथ ही 9 लाख के आसपास रिजर्व सैनिक हैं, जो वक्त आने पर सक्रिय भूमिका निभाएंगै। भारतीय थल सेना को दुनिया की दूसरी बड़ी स्थाई सेना का भी दर्जा प्राप्त है। तालिबान जैसे देश की हिम्मत नहीं कि भारतीय थल सेना से भिड़ जाए।

वायु सेना -  1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। इस समय लगभग 1 लाख 70 हजार सक्रिय सैनिक भारतीय वायुसेना में हैं। इसके साथ ही 1350 प्लेन भी भारतीय वायुसेना की शोभा बढ़ा रहे हैं। ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है।

नौसेना -  भारतीय नौसेना में इस समय 67 हजार के करीब सक्रिय सैनिक हैं और 75000 रिजर्व सैनिक हैं। जो किसी भी आतंकी संगठन के छक्के छुड़ा सकते हैं। 

इसके अलावा भारत के रक्षामंत्री ने पिछले दिनों ही कहा है कि अगर तालिबान भारत के खिलाफ कोई गलत मंशा रखता है तो इसके गंभीर परिणम उसे भुगतने होंगे। इसके अलावा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भारत के खिलाफ हो रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हैं और उसका करारा जवाब भी देना भारत विरोधी देशों को देना जानते हैं।


कुणाल मिश्र
(लेखक पूर्व संपादक और पत्रकार रह चुके हैं।)