अवैध शराब बनाने वालों के पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव, दो पुलिस वाले हुए घायल

बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल की निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

अवैध शराब बनाने वालों के पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव, दो पुलिस वाले हुए घायल
अवैध शराब बनाने वालों के पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया पथराव, दो पुलिस वाले हुए घायल

बाराबंकी में अवैध शराब बनाने को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं समेत दूसरे लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम के एक दरोगा और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर शराब बनाने में लगे पुरुष मौके से भाग गए। वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया। पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य अरोपियों के खिलाफ एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

एसपी ने दिखाया सख्त रुख : बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने स्वयं मौके पर जाकर घटनास्थल की निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि बाकी लोगों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई हैं। जो भी इस मामले में दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने पुलिसवालों को किया जख्मी : कोतवाली रामसनेहीघाट इलाके के जुरावरपुर मजरे राघवपुर गांव की यह घटना है। जहां अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद करने के बाद पुलिस टीम शराब बनाने वालों को पकड़ने गई थी। वहां पुलिस के पहुंचने पर शराब बनाने में लगे पुरुष मौके से भाग गए। तभी महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस पर पत्थर मारे। इस घटना में एक दरोगा और एक सिपाही को गंभीर चोटें आई है।