सहारनपुर : पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी गर्दन कटी कटी लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी गांव निवासी मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

सहारनपुर : पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
सहारनपुर के गांव में एक महिला की हत्या, एक खेत में मिली लाश

सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में शुक्रवार सुबह एक सनसीखेज वारदात हो गई। यहां पांच बच्चों की मां की गला काट कर हत्या कर दी गई। जंगल में उसकी गर्दन कटी कटी लाश पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मृतका के पति ने अवैध संबंधों के चलते पड़ोसी गांव निवासी मृतका के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी गुरुवार की शाम चार बजे अपने मायके से आई थी। पति के अनुसार रात 10 बजे वह अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो एक खेत में सीमा की गला कटी लाश पड़ी मिली।

इसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष बीनू चौधरी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।