आगरा में आवास विकास कॉलोनी में कैनरा बैंक का एटीएम तोड़ा, इस बार भी कैश नहीं ले जा पाए बदमाश

करकुंज रोड स्थित एटीएम पर सुबह लोग जब कैश निकालने पहुंचे तो उन्हें एटीएम टूटा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिकंदरा थाना अध्यक्ष बलवान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बदमाश कैश लूटने आए थे लेकिन वो कैश तक नहीं पहुंच पाए

आगरा में आवास विकास कॉलोनी में कैनरा बैंक का एटीएम तोड़ा, इस बार भी कैश नहीं ले जा पाए बदमाश
आगरा के आवास विकास कॉलोनी में केनरा बैंक का एटीएम टूटा, इस बार भी कैश नहीं ले पाए बदमाश

आगरा में बदमाश कैनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाए हुए हैं। शनिवार की बीती रात करकुंज रोड आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर दस स्थित कैनरा बैंक के एटीएम को बदमाशों ने तोड़ दिया। बदमाश कैश तक नहीं पहुंच पाए। 25 जनवरी को बदमाशों ने शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत साकेत नगर में एटीएम को तोड़ा था। सीसीटीवी में बदमाशों के फोटो भी आ गए थे लेकिन पुलिस 17 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें नहीं पकड़ पाई है।

करकुंज रोड स्थित एटीएम पर सुबह लोग जब कैश निकालने पहुंचे तो उन्हें एटीएम टूटा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिकंदरा थाना अध्यक्ष बलवान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बदमाश कैश लूटने आए थे लेकिन वो कैश तक नहीं पहुंच पाए, अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस की सतर्कता की वजह से बदमाश एटीएम नहीं लूट पाए। चीता पुलिस रात को बाइक से गश्त करती है। पुलिस का हूटर सुन बदमाश कैश निकाले बिना ही भाग गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शाहगंज पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई बदमाश : शाहगंज थाने के अंतर्गत साकेत कॉलोनी में बदमाशों ने 25 जनवरी को इसी तरह एटीएम को निशाना बनाया था। अवकाश होने के कारण एटीएम तोड़ने की जानकारी बैंक कर्मियों को तीसरे दिन हुई। जब बैंक का सफाईकर्मी एटीएम में सफाई के लिए पहुंचा तो शटर बंद मिला, शटर को खोला गया तो उसमें एटीएम टूटा पड़ा था। सीसीसीटी को भी तोड़ दिया गया था लेकिन बदमाशों के चहेरे उसमें कैद हो गए थे। बदमाशों का चेहरा पहचान करने के बाद भी पुलिस अभी तक उनको पकड़ नहीं पाई है।