हापुड़ : धौलाना में केमिकल फैक्टरी में हुआ भीषण धमाका , छह की मौत, 12 घायल
धौलाना हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, छह की मौत, 12 घायल : घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें छह कामगारों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि रुही केमिकल नामक फैक्टरी में दोपहर तीन बजे हादसा हुआ। फिलहाल घायलों और शवों को फैक्टरी से बाहर निकालने में अधिकारी जुटे हुए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि धमाका केमिकल के मिश्रण में हुआ है।
|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख प्रकट किया है। उनके दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ' सीएम योगी ने जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्टरी में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।'


