पीलीभीत में PWD इंजीनियर के घर मिले 41 लाख : फ्लाइंग स्क्वायड को मिली थी सूचना, चुनावों में बांटने के लिए इंजीनियर के घर पहुंची है रकम

फ्लाइंग स्क्वायड ने रकम को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में इंजीनियर ने कहा है कि बरामद रकम उसकी अपनी है। लेकिन इतनी बड़ी रकम कहां से आई ? इसका जवाब इंजीनियर अफसरों को नहीं दे सका है।

पीलीभीत में PWD इंजीनियर के घर मिले 41 लाख : फ्लाइंग स्क्वायड को मिली थी सूचना, चुनावों में बांटने के लिए इंजीनियर के घर पहुंची है रकम

पीलीभीत में फ्लाइंग स्क्वायड ने छापा मारकर PWD के एक इंजीनियर के घर से करीब 41 लाख रुपये बरामद किए हैं। फ्लाइंग स्क्वायड को सूचना मिली थी कि चुनावों में बांटने के लिए इंजीनियर के घर मोटी रकम पहुंची है। इंजीनियर का एक राजनीतिक से जुड़े संगठन से करीबी रिश्ता बताया जा रहा है। फ्लाइंग स्क्वायड ने रकम को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में इंजीनियर ने कहा है कि बरामद रकम उसकी अपनी है। लेकिन इतनी बड़ी रकम कहां से आई ? इसका जवाब इंजीनियर अफसरों को नहीं दे सका है।

रात में इंजीनियर के आवास पर सर्च

इंस्पेक्टर कोतवाली पीलीभीत ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने PWD गेस्ट हाउस में अवर अभियंता मुकेश कुमार के आवास पर छापा मारा था। जहां से 40,99300 रुपये बरामद हुए हैं। मामले में फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है। इंजीनियर से पूछताछ चल रही है।