Murder In Muzaffarnagar : अनुसूचित जाति की महिला पर लोहे की रॉड से मारकर हत्या, पति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। लोहे की रॉड से वार कर अनुसूचित जाति की एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है।
मुजफ्फरनगर में पुरकाजी थाना क्षेत्र के लखनौती गांव में अनुसूचित जाति की महिला के सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। पति की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची।
लखनौली निवासी कंवरपाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार को दोपहर के समय वह अपनी पत्नी पुष्पा (35) को लेकर एक परिचित से मिलने आया था। आरोप है कि व्यक्ति ने उसके सिर पर लोहे के रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


