पार्थ चैरिटेबल सोसायटी : हरियालीतीज के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त को जोनल पार्क आशियाना चौराहे पर स्थित लिटिल इंडिया में हुआ
इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तीज क्वीन ओम लता जी, फर्स्ट रनर अप रिचा शुक्ला , सेकंड रनर प्रीति सेठ चुनी गई ।
लखनऊ : पार्थ चैरिटेबल सोसायटी द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 21 को जोनल पार्क आशियाना चौराहे पर स्थित लिटिल इंडिया मैं हरियाली तीज का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ लखनऊ की महापौर माननीय संयुक्ता भाटिया जी के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संदेश देते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज तीज उत्सव पर हमारी बहने हरे लिबास में हरियाली का संदेश दे रही है, इसलिए मैं आप सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि आप इस हरियाली कल बनाते हुए 5 पौधे किसी पार्क या घर के गमले में जरूर लगाए।
इस दौरान अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तीज क्वीन ओम लता जी, फर्स्ट रनर अप रिचा शुक्ला , सेकंड रनर प्रीति सेठ चुनी गई । मीना सिंह, अलका सिन्हा एवं हेमलता जी द्वारा, तीज क्वीन की घोषणा किया गया। इसके बाद महिलाओं ने जमकर नृत्य किया ।कार्यक्रम के समापन पर पार्थ चैरिटेबल सोसायटी की अध्यक्षा अनीता सिंह राजपूत द्वारा सभी को सम्मानित किया गया

इस प्रकार अत्यंत धूमधाम से तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था की उपाध्यक्ष शालिनी पांडे वरिष्ठ सचिव मनोरमा कुमार, सचिव पूजा सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष पूजा सिंह, नगर अध्यक्ष सीमा यादव एवं नगर प्रभारी समता यादव आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की एंकरिंग अरुणा जी द्वारा की गई जिससे कार्यक्रम चार चांद लग गया कार्यक्रम की रूपरेखा रेनू जी ने बनाया कार्यक्रम में में राधा दीपा आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।


