देश में एक ही दिन में 2.64 लाख संक्रमित मिले, 1.09 लाख ठीक हुए; MP में 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद

कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं और सबसे ज्यादा ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 85 हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में एक ही दिन में 2.64 लाख संक्रमित मिले, 1.09 लाख ठीक हुए; MP में 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद
देश में एक ही दिन में 2.64 लाख संक्रमित मिले

देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 64 हजार 202 कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 9 हजार 345 मरीज ठीक हो गए और 315 की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं और सबसे ज्यादा ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कुल 3.65 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.48 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 85 हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान कर दिया है। 20 जनवरी से प्री-बोर्ड टेक होम एग्जाम होंगे। यानी पेपर घर से हल करना होगा। सभी तरह के मेले, धार्मिक आयोजनों और रैलियों पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, ने कोविड नियमों के तहत संक्रांति मनाने की छूट दी गई है।

सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों के हाल

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 46,406 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 34,658 लोग डिस्चार्ज हुए और 36 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। खास बात यह रही कि राज्य में आज ओमिक्रॉन का कोई नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.51 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 70.81 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,737 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 22% है। उधर, मुंबई में गुरुवार को फिर नए कोरोना मामलों में 16% की कमी आई है। गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बुधवार को 16,420 नए केस मिले थे। पिछले 24 घंटे के दौरान मेट्रो सिटी में 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है। कुल एक्टिव केस भी दोबारा 1 लाख से नीचे आ गए हैं। अब मुंबई में 95,123 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली : दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोरोना केस मिले हैं। यह 8 महीने बाद राज्य में एक दिन में नए संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसे पहले दूसरी लहर के दौरान पिछले साल 3 मई को इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले थे। नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट भी 26% से बढ़कर 29% पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अब हर तीन टेस्ट पर एक मरीज संक्रमित मिल रहा है।
राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 31 लोगों की मौत हो गईं, लेकिन 22,121 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 94,160 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 29% पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 16.46 लाख हो गई है, जिनमें से 15.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,271 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक : यहां गुरुवार को 25,005 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2363 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 31.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.70 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,397 लोगों की मौत हो गई। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है। अब यहां 1,15,733 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 12% हो गया है।

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 23,467 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8139 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी 32% पर ही है। राज्य में अब तक कुल 18.41 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.89 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,985 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 31 हजार 553 हैं।

तमिलनाडु : यहां गुरुवार को 24 घंटे के दौरान 20,911 नए मामले सामने आए, जबकि 6235 मरीज ठीक हुए और 25 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,930 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केस 1,03,610 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 13% हो गया है।

    9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल

    1.  राजस्थान : यहां गुरुवार को 9,881 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 2757 लोग ठीक हुए और 7 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,988 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 46,565 हैं।
    2. मध्य प्रदेश : मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। भोपाल में गुरुवार को 1008 नए केस मिले। इनमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, 1 से 18 साल के 73 बच्चे, 61 से अधिक उम्र के 72 बुजुर्ग और 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चों की उम्र महज एक साल है। तीसरी लहर में अब तक 5 मंत्री, 2 विधायक, दो पूर्व सांसद, दस आईएएस और 2 आईपीएस संक्रमित हो चुके हैं।
    3. उत्तर प्रदेश : यहां गुरुवार को 14,735 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1062 लोग ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.85 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.91 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,946 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 71,022 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
    4. पंजाब : यहां गुरुवार को 5,939 लोग संक्रमित पाए गए। 2330 लोग ठीक हुए और 6 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.95 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,708 लोगों की मौत हो गई। कुल 30,684 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कोरोना फैल गया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो हफ्ते में कोरोना केस 300 से बढ़कर रोजाना 6 हजार हो गए। पंजाब में पटियाला के बाद मोहाली कोरोना हॉटस्पॉट बन गया है। इनके अलावा अमृतसर, लुधियाना, जालंधर और बठिंडा में भी कोरोना ने बेकाबू रफ्तार पकड़ ली है।
    5. हरियाणा : यहां गुरुवार को 7,591 लोग संक्रमित पाए गए और 2760 लोग ठीक हुए। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,085 लोगों की मौत हो गई। कुल 35,979 का अभी इलाज चल रहा है। हरियाणा में 15 से 18 आयु वर्ग और 60 साल से ऊपर की उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों, हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना की प्रीकॉशन डोज लग रही है। 4 दिनों में लगी 41135 को बूस्टर डोज लग चुकी है। नेशनल हेल्थ मिशन के पास कोवैक्सिन का करीब 7 से 8 लाख डोज का स्टॉक मौजूद है l
    6. गुजरात : यहां गुरुवार को 11,176 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 4285 ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,142 लोगों की मौत हो गई। कुल 50,612 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
    7. छत्तीसगढ़ : यहां गुरुवार को 6,015 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 4636 लोग ठीक हुए और 7 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.44 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,634 लोगों की मौत हो गई। कुल 28,797 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
    8. बिहार : यहां गुरुवार को 6,393 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 3671 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 लोगों की मौत हो गई। कुल 31,374 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
    9. झारखंड : यहां गुरुवार को 4,000 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 2731 ठीक हुए और 5 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,189 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,250 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।