क्रेडिट कार्ड के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख : शातिरों ने SBI अधिकारी बनकर किया फोन, OTP पूछकर खाते से निकाली रकम

पीड़ित ने बैंक अफसरों से शिकायत की तो उन्होंने सुनवाई के बजाए क्रेडिट कार्ड ऑफिस जाने या फिर साइबर सेल से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत गुरुवार को SSP से की। कप्तान ने मामले में उन्होंने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए।…..

क्रेडिट कार्ड के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख : शातिरों ने SBI अधिकारी बनकर किया फोन, OTP पूछकर खाते से निकाली रकम
क्रेडिट कार्ड के नाम पर खाते से उड़ाए एक लाख

बरेली में आए दिन शातिर ठग किसी न किसी को साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। इन दिनों साइबर ठग क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इस बार ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया और ओटीपी पूछकर खाते से 1 लाख निकाल लिए। आरोपियों ने पीड़ित को क्रेडिट कार्ड देने और लिमिट बढ़ाने का लालच दिया था।

पीड़ित ने बैंक अफसरों से शिकायत की तो उन्होंने सुनवाई के बजाए क्रेडिट कार्ड ऑफिस जाने या फिर साइबर सेल से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत गुरुवार को SSP से की। कप्तान ने मामले में उन्होंने साइबर सेल को कार्रवाई के निर्देश दिए।

नए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर : बारादरी के दुर्गानगर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनका बरेली के महानगर कॉलोनी स्थित SBI बैंक में खाता है। वह 3 साल से SBI का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे है। कुछ हफ्ते पहले उनके पास बैंक से फोन आया कि आपके लिए नए एडिशनल क्रेडिट कार्ड का ऑफर है। आप चाहे तो एडिशनल क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इसके बाद उन्होंने हामी भर दी तो कुछ दिन बाद कार्ड आ गया।

इसके बाद से उनके पास से बैंक से लगातार फोन आए कि क्रेडिट कार्ड में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है। इस पर उन्होंने बताया कि एडिशनल कार्ड की लिमिट 10 हजार है। जबकि पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1.50 लाख है। वह इसे वापस करना चाहता है। जिसके बाद फोन करने वाले शातिरों ने झांसा दिया कि इस कार्ड की लिमिट बढ़ा दी जाएगी। इसमें पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी जोड़ दी जाएगी।

नाम पता बताया फिर OTP पूछकर उड़ाए रुपये : अरविंद कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को उन्हें शातिरों ने कॉल किया और कहा कि वह उनके कार्ड की लिमिट बढ़ा रहे हैं। इसके लिए उन्हें कुछ डिटेल देनी होगी, इस पर शातिरों ने पहले अरविंद का नाम पता और एड्रेस आदि सही बताया।

जिससे अरविंद को भरोसा हो गया और क्रेडिट कार्ड की जानकारी के साथ मोबाइल पर आया OTP शातिरों को बता दिया। इसके बाद उनके खाते से शातिरों ने 1 लाख रुपये उड़ा दिए। खाते से रकम निकलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई।

बैंक अफसरों ने नहीं की कोई सुनवाई : ठगी की जानकारी हाते ही वह आधे घंटे में बैंक पहुंच गए और अफसरों से बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद भी बैंक अफसरों ने मदद के बजाए कहा कि क्रेडिट कार्ड ऑफिस जाओ या फिर साइबर सेल से शिकायत करो।

इसमें हम कोई मदद नहीं कर सकते है। इसके बाद पीड़ित ने SSP रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल को मामला सौंपा।