उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग : असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू की डेट घोषित, 19 और विषयों के साक्षात्कार 9 मार्च से होंगे शुरू
संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने के बाद अब साक्षात्कार की डेट घोषित की गई है। किस विषय के अभ्यर्थी का किस डेट में साक्षात्कार होना है आयोग की……
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के 19 और विषयों के इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी। सबसे पहले हिंदी के साक्षात्कार 9 मार्च से शुरू हो रहे हैं। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर डिटेल अपलोड कर दिया है।
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विभिन्न विषयों के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 28 अक्तूबर, 11 और 28 नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। इसके बाद आयोग ने उत्तरकुंजी जारी कर आपत्तियां ली थीं। संशोधित उत्तरकुंजी जारी करने के बाद अब साक्षात्कार की डेट घोषित की गई है। किस विषय के अभ्यर्थी का किस डेट में साक्षात्कार होना है आयोग की वेबसाइट पर डिटेल अपलोड है। अभ्यर्थी वहां से देख सकते हैं।

आयोग के पोर्टल से डाउनलोड होगा इंटरव्यू लेटर : उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की सचिव ने बताया कि साक्षात्कार आयोग कार्यालय पर होगा। इंटरव्यू के लिए शार्टलिस्टेड अभ्यर्थी आयेाग के पोर्टल पर जाकर साक्षात्कार की पुनरीक्षित रूपरेखा देख सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनके साक्षात्कार की तिथि में परिवर्तन हुआ है, वह आयोग के पोर्टल पर जाकर अपना साक्षात्कार पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार पत्र डाउनलोड होने में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर-- 9289144891 पर संपर्क कर सकते हैं।


