बंदूकें और पिस्टल सहित 5 आरोपित गिरफ्तार : गाजियाबाद में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-पिस्टल मिले; चुनाव में खूनखराबे की आशंका

उप्र की गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर क्षेत्र में हथियार बनाने की फैक्ट्री, बंदूकें और पिस्टल सहित पांच आरोपी गिरफ्तार हैं। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस का दावा है कि विधानसभा चुनाव में इन हथियारों से खूनखराबा हो सकता था।

बंदूकें और पिस्टल सहित 5 आरोपित गिरफ्तार : गाजियाबाद में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-पिस्टल मिले; चुनाव में खूनखराबे की आशंका
थाना मुरादनगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है, जहां से पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

उप्र की गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर क्षेत्र में हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यह फैक्ट्री मेरठ का गिरोह चला रहा था, जहां ऑन डिमांड हथियार बनाए जा रहे थे। पांच आरोपी गिरफ्तार हैं। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस का दावा है कि विधानसभा चुनाव में इन हथियारों से खूनखराबा हो सकता था।

ये आरोपी पकड़े गए : पकड़े गए आरोपी अमन उर्फ अन्नू रांगड़, नूर हसन सैफी, सलमान कुरैशी, सुहैल मलिक और यूसुफ रांगड़ हैं। 4 आरोपी अब्दुल सलाम, हाजी जुल्फिकार, चांद पहलवान और शाहिद मामा फरार हैं। सभी आरोपी मेरठ जिले में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनसे 14 तमंचे, एक पिस्टल, एक बंदूक, 14 नाल, पिस्टल की 5 मैगजीन, कारतूस और अन्य उपकरण मिले हैं, जिनसे हथियार बनाये जाते हैं।

मेरठ का गैंग चला रहा था फैक्ट्री : क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि यह फैक्ट्री मुरादनगर क्षेत्र के एक मकान में चल रही थी। सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। यहां तमंचे और पिस्टल बनाई जा रही थी। फैक्ट्री से तैयार हथियारों की सप्लाई गाजियाबाद, मेरठ समेत NCR के जिलों में थी। आरोपियों ने यह मकान मेरठ निवासी जहीरुद्दीन से 20 हजार रुपए महीना किराए पर ले रखा था। इससे पहले जहीरुद्दीन खुद भी इसी मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाता था। आरोपी यहां हथियार खुद बनाते थे और कारतूसों की सप्लाई राधना मेरठ निवासी रहीस लंबू और सोनू से लेते थे।