उत्तर प्रदेश पुलिस में 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की चल रही तैयारी : बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया

योगी सरकार की ओर से यूपी पुलिस में करीब 40 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत है। 829 पदों पर एसआई की नियुक्ति होगी। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की चल रही तैयारी : बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के 829 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने का वादा कर सत्ता में वापस लौटी भाजपा सरकार की ओर से अब नियुक्तियों के मामले में कार्रवाई शुरू की गई है। योगी सरकार की ओर से यूपी पुलिस में करीब 40 हजार नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत है। 829 पदों पर एसआई की नियुक्ति होगी। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से नियुक्तियों की प्रक्रिया को शुरू कराया जा रहा है। यूपी पुलिस में 40 हजार पदों पर नियुक्ति (UP Police Recruitment) की प्रक्रिया के जरिए युवाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है। पुलिस बहाली के लिए युवाओं को तैयारी शुरू करने का संदेश है। ऐसे में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए यह अवसर बड़ा आने वाला है। पुलिस बल के साथ-साथ सब इंस्पेक्टर के पदों पर भी बहाली होगी। जल्द ही इस संबंध में यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से प्रक्रियाओं को शुरू कराया जाएगा। यूपी चुनाव 2022 के दौरान बेरोजगारी और रुकी नियुक्तियों का मुद्दा खासा गरमाया था, ऐसे में योगी सरकार की कार्रवाई को युवाओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश माना जा रहा है।

यूपी पुलिस में एसआई के 829 अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस संबंध में पुलिस भर्ती बोर्ड को अधियाचन मिल गया है। साथ ही पुलिस के 40 हजार अन्य पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसमें यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के 693, सिपाही के 26,382,पीएसी कॉन्स्टेबल के 8,540, जेल वार्डर के 1,582 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। वहीं लिपिकीय संवर्ग में 1,329 पदों पर भर्ती के लिए जल्द टाइपिंग व आशुलेखन की परीक्षा करवाई जाएगी। तीन माह के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रेडियो शाखा के 2,430 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बुलंदशहर से चुने गए सबसे ज्यादा 316 अभ्यर्थी : रविवार को एसआई, प्लाटून कमांडर और एफएसएसओ के 9,534 पदों के लिए जारी रिजल्द में बुलंदशहर से सबसे ज्यादा 316 अभ्यर्थी चुने गए हैं। वहीं, मंडलवार सबसे ज्यादा 1,506 अभ्यर्थी मेरठ से चुने गए हैं। मेरठ के बाद दूसरे नंबर पर आगरा मंडल से 940 का चयन हुआ है। तीसरे नंबर पर लखनऊ मंडल से 694 अभ्यर्थी चुने गए हैं। इसके अलावा कानपुर मंडल से 654, मुरादाबाद मंडल से 636, सहारनपुर मंडल से 606, वाराणसी मंडल से 559, अयोध्या मंडल से 502, अलीगढ़ मंडल से 467, प्रयागराज मंडल से 424, गोरखपुर मंडल से 415, आजमगढ़ मंडल से 435, झांसी मंडल से 340, बरेली मंडल से 203, चित्रकूट मंडल से 185, बस्ती मंडल से 165 और सबसे कम 132 अभ्यर्थी देवीपाटन मंडल से चयनित हुए हैं।

12 राज्यों के अभ्यर्थियों का चयन : चयनित 9,534 अभ्यर्थियों में से 9007 अकेले यूपी से हैं। जबकि 527 अभ्यर्थी देश के 12 राज्यों से चुने गए हैं। इसमें 197 एमपी से, 172 बिहार से, 43 दिल्ली से, 39 राजस्थान से, 31 हरियाणा से, 21 उत्तराखंड से, 15 झारखंड से, चार पश्चिम बंगाल से, दो छत्तीसगढ़ से, एक-एक अभ्यर्थी महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और दादरा नगर हवेली से चुना गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 835 की उम्र 21, 1270 की 22, 1533 की 23, 1445 की 24 और 1298 की उम्र 25 वर्ष है। 375 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनकी उम्र 33 वर्ष से अधिक है। ये सभी भूतपूर्व सैनिक हैं।