फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी गोली लगने से घायल, आरोपी पर गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 30 मुकदमे

पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी गोली लगने से घायल, आरोपी पर गंभीर धाराओं में दर्ज हैं 30 मुकदमे
फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी गोली लगने से घायल

फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना पुलिस रात करीब 12:30 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया इस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

इसमें पैर में गोली लगने से मैनपुरी जनपद के भोगांव निवासी 25 हजार का इनामी शिवा गिहार उर्फ कचरा घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। शिवा फर्रुखाबाद कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। उस पर लूट, डकैती जैसी गंभीर धाराओं में 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।