UP Corona & Vaccination Update : यूपी में मिले 20 दिन में 262 कोरोना मरीज : एक्टिव केस की संख्या पहुंची 157, शुक्रवार सुबह मिले 6 मरीज

उत्तर प्रदेश में नवंबर माह तक कई जनपद कोरोना मुक्त भी रहे, लेकिन, साउथ अफ्रीका के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन की दस्तक जैसे ही भारत में हुई, यहां के मामलों में भी अचानक से तेजी आई। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संकट फिर से गहराता नजर आ रहा है।

UP Corona & Vaccination Update : यूपी में मिले 20 दिन में 262 कोरोना मरीज : एक्टिव केस की संख्या पहुंची 157, शुक्रवार सुबह मिले 6 मरीज
उत्तर प्रदेश में बीते 20 दिनों में 262 कोरोना के मामलें सामने आएं है

यूपी में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। रिकवरी रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 20 दिनों में प्रदेश में 262 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गई है। बीते एक सप्ताह में ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर में 0.008 से 0.013% तक का इजाफा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि नही हुई। कुछ संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है।

शुक्रवार सुबह मिले 6 मरीज : उत्तर प्रदेश में नवंबर माह तक कई जनपद कोरोना मुक्त भी रहे, लेकिन, साउथ अफ्रीका के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन की दस्तक जैसे ही भारत में हुई, यहां के मामलों में भी अचानक से तेजी आई। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संकट फिर से गहराता नजर आ रहा है। गुरुवार को यूपी में 12 नए मामले सामने आएं है। इस दौरान 1 लाख 76 हजार 964 सैंपल की जांच की गई। रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 7 रही।

प्रदेश में पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 12 करोड़ के पार : यूपी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों का आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में 18 करोड़ 30 लाख 23 हजार 561 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 12 करोड़ नौ लाख को पहली डोज, वहीं 6 करोड़ 22 लाख को दोनों डोज लग चुकी है। गुरुवार को प्रदेश में एक दिन में 13 लाख 66 हजार लोगों को वैक्सीन लगी।

यूपी में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ बीते 20 दिनों में कोरोना के ट्रेंड -

28 नवंबर 

पॉजिटिव केस दर्ज - 9

रिकवर केस - 9

कुल सक्रिय केस - 83

29 नवंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 5 केस

 रिकवर केस - 9

कुल सक्रिय केस - 86

30 नवंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 12 

 रिकवर केस - 9

कुल सक्रिय केस - 89

1 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 7

रिकवर केस - 3

कुल सक्रिय केस - 92

2 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 12

रिकवर केस - 11

कुल सक्रिय केस - 93

3 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 9

रिकवर केस - 8

कुल सक्रिय केस - 93

4 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 27

 रिकवर केस - 4

कुल सक्रिय केस - 116

5 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 24

रिकवर केस - 6

कुल सक्रिय केस - 134

6 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 10

 रिकवर केस - 7

कुल सक्रिय केस - 137

7 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 9

रिकवर केस - 12

कुल सक्रिय केस - 132

8 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 10

रिकवर केस - 3

कुल सक्रिय केस - 139

9 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 9

रिकवर केस - 11

कुल सक्रिय केस - 134

10 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 16

रिकवर केस - 6

कुल सक्रिय केस - 139

11 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 19

 रिकवर केस - 15

कुल सक्रिय केस - 144

12 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 14

 रिकवर केस - 13

कुल सक्रिय केस - 143

13 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 19

रिकवर केस - 6

कुल सक्रिय केस - 155

14 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 20

रिकवर केस - 24

कुल सक्रिय केस - 151

15 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 19

 रिकवर केस - 11

कुल सक्रिय केस - 153

16 दिसंबर

पॉजिटिव केस दर्ज - 12

रिकवर केस - 7

कुल सक्रिय केस - 157