BJP And Nishad Party Rally In Lucknow : मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बीच शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर कैंडिडेट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। शाह ने कहा- योगी ने यूपी से गुंडों को उखाड़ फेंका

BJP And Nishad Party Rally In Lucknow : मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बीच शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
सीएम योगी के संबोधन के बीच पोस्टर दिखाकर प्रदर्शन करते 69 हजार शिक्षक भर्ती के कैंडिडेट।

लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मैदान में शुक्रवार को भाजपा और निषाद की महारैली थी। अमित शाह को रैली को संबोधित करना था। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण की मांग को लेकर कैंडिडेट ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

शाह ने कहा- योगी ने यूपी से गुंडों को उखाड़ फेंका : अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी से गुंडों को उखाड़ फेंका। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का गौरव भी वापस लौटाया। अब 2022 में निषाद कार्यकर्ताओं की मदद से यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर 2019 में केंद्र में सरकार बनवाई। मोदी सरकार ने गरीब, दलित और पिछड़ों को समर्पित है। गरीब के घर में मोदी ने गैस चूल्हा, आवास, शौचालय, गोल्डेन कार्ड पहुंचाया।

आज लखनऊ में रामभक्त निषादों का जमावड़ा लगा है। योगी ने यूपी को गुंडों और माफियों से मुक्त कराया। निषाद समाज घर-घर पहुंचा। निषादों और गरीबों के लिए भाजपा सरकार ने काम किया। 2019 में संजय निषाद ने पिछड़ा वर्ग मंत्रालय की मांग रखी। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय बनाया गया।

गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, संतकबीर नगर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, इलाहाबाद, फतेहपुर, सहारनपुर और हमीरपुर जिले में निषाद वोटरों की संख्या दूसरों से ज्यादा है। निषाद पार्टी मूल रूप से केवट, बिंद, मल्लाह, नोनिया, मांझी, गौंड जैसी करीब 17 जातियों का प्रतिनिधित्व करती है।