"आप" सांसद संजय सिंह ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना : लखनऊ में संजय सिंह बोले- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री, AAP बेरोजगारों को देगी 5000 रुपए महीना भत्ता

संजय ने कहा, 'यूपी में 34 लाख लोग रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। इनके लिए 1700 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जितना पैसा मेहुल चौकसी और अन्य लोग लेकर भाग गए, उतने पैसे में भत्ता दिया जा सकता है। 5000 रुपए बेरोजगारों को हर महीने भत्ता दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अच्छी नियत की सरकार चाहिए। यह अच्छी नियत की सरकार उत्तर प्रदेश में केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है

"आप" सांसद संजय सिंह ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना : लखनऊ में संजय सिंह बोले- सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली देंगे फ्री, AAP बेरोजगारों को देगी 5000 रुपए महीना भत्ता
गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की रैली के बारे में जानकारी दी।

लखनऊ में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा, 'नए साल की शुरुआत आप लखनऊ में रैली से करने जा रही है। दो जनवरी को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस रैली को संबोधित करेंगे। यूपी में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा। सरकार बनते ही 10 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

5000 रुपए बेरोजगारों को भत्ता : संजय ने कहा, 'यूपी में 34 लाख लोग रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। इनके लिए 1700 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जितना पैसा मेहुल चौकसी और अन्य लोग लेकर भाग गए, उतने पैसे में भत्ता दिया जा सकता है। 5000 रुपए बेरोजगारों को हर महीने भत्ता दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अच्छी नियत की सरकार चाहिए। यह अच्छी नियत की सरकार उत्तर प्रदेश में केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है। बिजली के लिए 19000 करोड़ रुपए चाहिए। यह पैसा भी माल्या समेत कई लोग लेकर भाग गए हैं।

आम आदमी पार्टी की तरफ से एक थीम सॉन्ग भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिखाया कि यह आम आदमी की लहर है।

स्मृति उपवन में है रैली : संजय सिंह ने कहा, '2 जनवरी की रैली में अरविंद केजरीवाल यूपी के मुद्दों पर लोगों से बात करेंगे। आशियाना स्थित स्मृति उपवन में सुबह 11 बजे केजरीवाल रैली करेंगे। यूपी में 300 यूनिट बिजली देने का सपना केवल आम आदमी पार्टी ही पूरा कर सकती है। क्योंकि उसने यह काम दिल्ली में कर दिखाया है। हम दिल्ली में पानी फ्री देते हैं। वहां शिक्षा बेहतर की है।' इस दौरान आम आदमी पार्टी की तरफ से एक थीम सॉन्ग भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिखाया कि यह आम आदमी की लहर है।'

सपा ने भी 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त करने का किया दावा : अखिलेश यादव ने भी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त करेंगे। किसानों के लिए सिंचाई फ्री होगी। जिस ऑक्सीजन से जान बचाई जा सकती थी, भाजपा वह भी नहीं दे पाई। उम्मीद है 2022 में ऐसी बीमारी नही आएगी। 2021 को भाजपा ने इतना खराब करने की कोशिश की कि उसकी कल्पना भी नही की जा सकती। अधिकारियों पर दबाव बना कर कार्रवाई की गई। भाजपा ने चुनाव से पहले इनकम टैक्स की टीम को लगाया। अपने सहयोगियों को दिल्ली से बुला लिया। छापा मारना था समाजवादियो के यहां और मार दिया अपने कार्यकर्ता के यहां। अब खीज मिटाने के लिए समाजवादियो के यहां छापा मारे हैं।'