ATM नहीं टूटा तो उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 400 मीटर दूर हुई वारदात, 8 लाख के नोट भरे हुए थे : आगरा

तोरा चौकी के पास कलाल खेरिया टाटा इंडिकैश कंपनी का ATM है। जो एक दुकान में लगा था। तड़के करीब साढ़े 3 बजे बदमाश पहुंचे। ATM तोड़ नहीं पाए तो पूरा उखाड़ ले गए। बताया गया है कि ATM को बिना फाउंडेशन बनाए रखा गया था।

ATM नहीं टूटा तो उखाड़ ले गए बदमाश, पुलिस चौकी से 400 मीटर दूर हुई वारदात, 8 लाख के नोट भरे हुए थे : आगरा
ATM नहीं टूटा तो उखाड़ ले गए बदमाश

आगरा में पुलिस चौकी से महज 400 दूरी में हैरान करने वाली वारदात हुई है। शुक्रवार को ATM से रुपए लूटने आए बदमाश जब सफल नहीं हुए तो वो ATM मशीन की उखाड़ कर ले गए। पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई। घटनास्थल पर SSP और CO फोर्स के साथ पहुंचे। SSP ने बताया की ATM में गार्ड की तैनाती नहीं थी। आठ लाख 20 रुपए ATM में थे।

तोरा चौकी के पास कलाल खेरिया टाटा इंडिकैश कंपनी का ATM है। जो एक दुकान में लगा था। तड़के करीब साढ़े 3 बजे बदमाश पहुंचे। ATM तोड़ नहीं पाए तो पूरा उखाड़ ले गए। बताया गया है कि ATM को बिना फाउंडेशन बनाए रखा गया था।

बदमाश लोडिंग वाहन में ATM रखकर फरार हो गए। तड़के करीब 4 बजे मकान मालिक ने आवाज होने का अहसास हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी गश्त करते हुए पहुंच गई। आसपास इलाके में तलाश की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासी अतुल सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी रात में गश्त नहीं करते हैं। जिस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद है। आए दिन यहां पर चोरी और अन्य वारदातें होती हैं। पर पुलिस अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घटना के समय पुलिस रात में निकल रहे ट्रैक्टरों की चेकिंग में लगी हुई थी। पूर्व में ट्रैक्टरों से वसूली के चलते यहां एक ट्रैक्टर सवार युवक की भागने के दौरान मौत हो गई थी। लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी।