मेरठ के लिसाड़ीगेट में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी

मकान की गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र की ज्यादातर दुकानें खुलीं नहीं थी, वहीं मकान गिरने के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

मेरठ के लिसाड़ीगेट में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी
मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी

मेरठ के लिसाड़ीगेट में बुधवार दोपहर को दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। बताया गया कि आज सुबह चार बजे के करीब मकान की निचली दीवार खिसक गई थी। इसके कुछ ही घंटे बाद मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी हो गईं।

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की गोल्डन कॉलोनी में वासिक जैदी का दो मंजिला मकान है। मकान के आसपास तीन दुकानें भी बनी हुई थीं। मेरठ में पिछले तीन दिन हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार को मकान की नींव हिलने लगी और तकरीबन चार बजे निचली दीवार थोड़ी सी खिसक गई।

दीवार खिसकने की जानकारी लगते ही परिजनों ने आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया। वहीं दोपहर को तेज धूप निकली तो मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया।