उत्तर प्रदेश में 3 दिन में मिले 562 कोरोना पॉजिटिव : एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 862, लखनऊ, नोएडा और मेरठ बन रहे नए हॉट स्पॉट

लखनऊ में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दिसंबर के शुरुआत से ही देखी जा रही थी। पर अचानक से 1 सप्ताह में यह आंकडे़ तेजी से बढ़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में भी यही हाल है। इस बीच परेशान करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में कांटेक्ट ट्रेसिंग से कोरोना संक्रमित मामले पाए जा रहे है।

उत्तर प्रदेश में 3 दिन में मिले 562 कोरोना पॉजिटिव : एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 862, लखनऊ, नोएडा और मेरठ बन रहे नए हॉट स्पॉट
एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 862, लखनऊ, नोएडा और मेरठ बन रहे नए हॉट स्पॉट

उत्तर प्रदेश में बेकाबू कोरोना, अब खतरनाक रुप ले रहा है। अचानक से मामलों में आई तेजी ने तमाम एक्सपर्ट की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। यूपी में महज 3 दिन में 562 केस मिल चुके हैं। इन सबसे बीच दूसरी लहर की तरह स्वास्थ्य महकमा अभी से ही बेबस नजर आने लगा है। राज्य में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से जुड़े NCR इलाके से आ रहे है। नोएडा, गाजियाबाद व मेरठ अकेले इन 3 जिलों में पॉजिटिव आएं केस की संख्या 229 है।

लखनऊ में भी 3 दिन में 100 नए मामले सामने आ चुके है। हालात बिगड़ते देख सीएम योगी खुद कमान संभालते दिख रहे है, शुक्रवार सुबह उन्होंने लखनऊ के लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग के साथ हाई लेवल मीटिंग करके आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।

शुक्रवार को प्रदेश में आए 251 नए मामले : लखनऊ में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दिसंबर के शुरुआत से ही देखी जा रही थी। पर अचानक से 1 सप्ताह में यह आंकडे़ तेजी से बढ़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में भी यही हाल है। इस बीच परेशान करने वाली बात यह है कि बड़ी संख्या में कांटेक्ट ट्रेसिंग से कोरोना संक्रमित मामले पाए जा रहे है। लखनऊ में जिला प्रशासन ने पहले से ही 5 CHC को रेड जोन में रखा है। बावजूद इसके यहां पर भी कोरोना संक्रमण में लगाम नहीं लग रही है।

लखनऊ में यह है हॉट स्प्रेडर एरिया : रिपोर्ट में आशियाना के 1 ही परिवार के 4 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। यह सभी कांटेक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग परिवार के दो-दो सदस्यों में भी कोरोना वायरस मिला है। इसमें एक 15 साल का बच्चा भी शामिल है। विदेश से आने वाली फ्लाइट से लगातार कोरोना संक्रमित लखनऊ आ रहे है।

दुबई से यात्रा कर लौटे 2 लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। यह दोनों ही दूसरे जिलों के हैं। जांच के बाद यात्री जिले चले गए। इनकी जांच एयरपोर्ट पर हुई थी। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों से लौटे 20 यात्रियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

साथ ही एक अमेठी निवासी यात्री लुधियाना से प्रदेश में आया, अब घर चला गया, वह भी संक्रमित मिला है। अलीगंज, इंदिरा नगर, गोमतीनगर, आशियाना व एलडीए कॉलोनी पहले से ही कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज वाले इलाके रहे है। अब लगातार इसमें इजाफा भी हो रहा है।

7 दिनों का कोरोना ट्रेंड

  •  25 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 38, रिकवर केस - 20, कुल सक्रिय केस - 282
  •  26 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 59, रिकवर केस - 16, कुल सक्रिय केस - 323
  •  27 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 40, रिकवर केस - 38, कुल सक्रिय केस - 324
  •  28 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 80, रिकवर केस - 11, कुल सक्रिय केस - 392
  •  29 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 118, रिकवर केस - 36, कुल सक्रिय केस - 476
  •  30 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 193, रिकवर केस - 21, कुल सक्रिय केस - 645
  •  31 दिसंबर - पॉजिटिव केस - 251, रिकवर केस - 29, कुल सक्रिय केस - 862