साप्ताहिक राशिफल : 16 अगस्त से लेकर 22 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल

16 अगस्त से लेकर 22 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि तक, पढ़ें इस सप्ताह कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

साप्ताहिक राशिफल : 16 अगस्त से लेकर 22 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 16 August to 22 August 2021

इस सप्ताह की शुरुआत सावन मास की नवमी से हो रही है। नया सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए महत्वपूर्ण साबित होता है। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ समाचार मिलता है, तो कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस सप्ताह में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। जानिए 16 से 22 अगस्त तक का समय किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और कौन रहें सावधान

मेष राशि : कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा, परंतु बातचीत में संतुलित रहें। धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। मेष राशि वालों को इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में आनंदमयी वातावरण देखने को मिलेगा l आपके घर अथवा रिश्तेदारी में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा. किसी लंबी दूरी की यात्रा या किसी मनचाही यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा l पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, माता का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं, किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है, खर्चों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- डार्क ग्रे

वृष राशि : धैर्यशीलता में कमी रहेगी, आत्म संयत रहें, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होना संभव है. समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे. संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी l पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि : आत्मविश्वास में कमी आएगी, शांत रहें। सुस्वाद खान-पान में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे l धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी l धर्म-कर्म के कायों में आपका झुकाव रहेगा l संचित धन में कमी आएगी, लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी, वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्चों में वृद्धि होगी।

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लेमन

सिंह राशि : मन में निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे, आत्म विश्वास में कमी रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे l व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा l किसी रिश्तेदार के घर जाने की योजना बनेगी. आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे. इस सप्ताह परिवार के सदस्यों और मित्रों की तरफ से भी हर संभव सहयोग और सहायता हासिल होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं l नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा, खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुख परिणाम मिलेंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी, अफसरों मतभेद हो सकते हैं, परिवर्तन भी संभावित है।

उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- सफेद

कन्या राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा. दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल देखने को मिलेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा l बातचीत में संयत रहें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों से भेंट होगी।

उपाय- तुलसी में दीपक जलाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- वॉयलेट

कर्क राशि : अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें l आप वार्तालाप में निपुण होने के कारण दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे l कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।  किसी रुके हुए धन की प्राप्ती हो सकती है, नाकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। 

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- फॉरेस्ट ग्रीन

तुला राशि : वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन धन प्राप्ती भी है। संचित धन में वृद्धि होगी, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आप विपरीत स्थिति से निपटने के लिए हमेशा अपने साहस और धैर्य का उचित इस्तेमाल करेंगे l भागीदारी में किए गए काम आपको सफलता प्रदान करेंगे l ईश्वरीय सहायता आपके साथ है l तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, वाहन सुख में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन संभव है।

उपाय- नहाने के पानी में थोड़ा सा दूध मिलाएं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ब्राउन

वृश्चिक राशि : आत्म विश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी, घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। परिवार की तरफ से मिलने वाले सुख में कुछ कमी देखने को मिल सकती है l इस सप्ताह दूसरों की भलाई और जन कल्याण के कार्यों में रुचि बनी रहेगी. आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी l कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

उपाय- मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गोल्डन

धनु राशि : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, अध्ययन में रूचि रहेगी। संपत्ति के रखरखाव पर खचें बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकता है, चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी बुद्धिमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण विरोधी वर्ग को खुश करने में कामयाब रहेंगे l माता के साथ अच्छा व्यवहार रखें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।  भाइयों के सहयोग से परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान के स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा।

उपाय- पीले वस्त्रों का प्रयोग अधिक करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नेवी ब्लू

मकर राशि : धैर्यशीलता में कमी आएगी, आत्म संयत रहें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ आर्थिक सुख की प्राप्त होगी. आप किसी भी कार्य को आसानी के साथ पूरा करेंगे. दाम्पत्य जीवन का सुख अच्छा बना रहेगा l संपत्ति से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं।

उपाय- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हल्का गुलाबी

कुंभ राशि : मन में प्रसन्नता के भाव तो रहेंगे, फिर भी आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें, माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। इस सप्ताह परिवार का उत्तम सुख एवं सहयोग मिलेगा. नौकरी में अमन-चैन रहेगा. आपके उत्साह और जोश में वृद्धि देखने को मिलेगी. प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी. किसी परिचित व्यक्ति से काफी समय बाद मुलाकात होनी संभव है. रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा, वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

उपाय- काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- क्रिमसन

मीन राशि : आत्मविश्वास में कमी रहेगी लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, जीवनसाथी और संतान की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा. आपको अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी. आप अविवाहित है तो इस सप्ताह विवाह के योग बन रहे हैं. किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। बातचीत में संयत रहें, खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी